Rajasthan

मेहंदी की महक के साथ एयरपोर्ट जैसी चमक! पाली के इस स्टेशन का हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Last Updated:May 04, 2026, 20:12 IST

Pali Sojat Road Station Development: हाथों पर रचने वाली सुर्ख लाल मेहंदी और उसकी खुशबू के लिए दुनिया भर में मशहूर राजस्थान का सोजत, अब एक नई पहचान के लिए तैयार है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने वाले मेहंदी शहर’ सोजत के रेलवे स्टेशन की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है.अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोजत रोड स्टेशन को किसी एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया का रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 21.20 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रूप ले रहा है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, सोजत स्टेशन को आधुनिक बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. खुशी की बात यह है कि पुनर्विकास का लगभग 85 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. जल्द ही यह स्टेशन अपने नए और भव्य स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन केवल एक रेलवे स्टॉप नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी के व्यापार का प्रवेश द्वार है. अपनी समृद्ध मारवाड़ी परंपराओं, ऐतिहासिक किले और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र को अब केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का साथ मिला है. लगभग 21.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले व्यापारियों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके.

यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब यात्रियों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी. इसके साथ ही, भीषण गर्मी और बारिश से बचाव के लिए 10-बे वाले नए विशाल शेल्टर का निर्माण किया गया है. लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य पूरा कर स्टेशन को एक साफ-सुथरा और आकर्षक लुक दिया गया है.

Add as Preferred Source on Google

स्टेशन पर उच्चस्तरीय फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम का निर्माण 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जहां यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस आधुनिक स्टेशन से न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि सोजत के मेहंदी उद्योग और स्थानीय कृषि व्यापार को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई गति मिलेगी. गुणवत्ता के साथ शेष कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है.

स्टेशन पर यात्रियों के विश्राम के लिए 75 वर्ग मीटर का आधुनिक वेटिंग हॉल तैयार किया गया है. यात्रा को सुगम बनाने के लिए नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण तेजी से हो रहा है, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. साथ ही, डिजिटल इंडिया की झलक यहां के आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले,सिस्टम,डिजिटल साइनेज और अपग्रेड पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम में देखने को मिलेगी.

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर ‘काउ कैचर्स’ लगाए जा रहे हैं ताकि मवेशियों के प्रवेश को रोका जा सके. स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया को राजस्थानी वैभव के अनुरूप सजाया जा रहा है. पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग और मार्किंग का काम अंतिम दौर में है, जिससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों का आवागमन व्यवस्थित होगा.

सोजत रोड स्टेशन को पूरी तरह से ‘दिव्यांगजन फ्रेंडली’ बनाया गया है. संवेदनशीलता दिखाते हुए रेलवे ने यहां कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और उनके लिए समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा कर लिया है. मुख्य प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का कार्य भी अंतिम चरण में है, ताकि हर श्रेणी का यात्री बिना किसी बाधा के स्टेशन तक पहुंच सके.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj