परिवार से बगावत कर बनी हीरोइन, माधुरी दीक्षित को भी देती थी मात, आमिर खान संग रोमांस करते ही रच दिया इतिहास

Last Updated:May 04, 2026, 20:04 IST
वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने करियर की शुरुआत ही हिट फिल्मों से की. अपने हर रोल से साबित किया कि एक्टिंग उसके खून में है. परिवार से बगावत कर एक्ट्रेस बनीं. साल 1996 में तो आमिर खान संग रच दिया था इतिहास.
नई दिल्ली. वो कमसीन कली कहलाने वाली हसीना. जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही दिखा दिया था कि वह टॉप एक्ट्रेस बनेंगी. अपने करियर में तीनों खान संग काम कर चुकी ये एक्ट्रेस मां का सपना पूरा करने के लिए हीरोइन बनी थी.
जिस खूबसूरत हीरोइन की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर हैं. अपने अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1991 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की थी.
महज 16-17 साल की उम्र में ही उन्होंने हरीश कुमार के साथ फिल्म में ऐसी एक्टिंग की कि उनकी पहली फिल्म ही हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
Add as Preferred Source on Google
अपने करियर में करिश्मा कपूर ने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. राजा हिन्दुस्तानी (1996), दिल तो पागल है (1997),बीवी नंबर 1 (1999), अंदाज़ अपना अपना (1994), जुड़वा (1997), हीरो नंबर 1 (1997), राजा बाबू (1994), साजन चले ससुराल जैसी कई फिल्मों में काम किया. है.
इनमें साल 1997 में आई फिल्म दिल तो पागल है में तो काम करने के लिए करिश्मा कपूर तैयार ही नहीं थीं. उन्होंने माधुरी दीक्षित का नाम सुनते ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. लेकिन मां के कहने पर उन्होंने ये फिल्म की.
इस फिल्म में करिश्मा ने ऐसी एक्टिंग की उस दौर की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को ही कड़ी टक्कर दी थी. यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म में करिश्मा ने अपने रोल में जान फूंक दी थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.
यूं तो करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं. लेकिन साल 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. विकिपीडिया के मुताबिक 5.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 76.34 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फिल्म में आमिर खान संग रोमांस करके उन्होंने मेकर्स को भी हैरान कर दिया था. परिवार से बगावत कर हीरोइन बनी करिश्मा की ये फिल्म साल 1996 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. फिल्म के गानों ने तो धमाल मचा दिया था.



