Tech

iPhone 17 खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Flipkart पर मिल रहा ₹9,000 का डिस्काउंट

अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 इस समय Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये थी, लेकिन अब ग्राहक इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. इसके अलावा बैंक ऑफर का फायदा उठाकर और भी बचत की जा सकती है.

फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 फिलहाल 77,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहकों को सीधे 5,000 रुपये की छूट मिल रही है. वहीं, अगर आप Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4,000 रुपये का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल बचत 9,000 रुपये तक पहुंच जाती है.

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने स्मार्टफोन को बदलकर कीमत और कम की जा सकती है.

कैसे हैं आईफोन 17 के स्पेसिफिकेशंस?फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है. यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को स्मूद तरीके से संभालने में सक्षम माना जाता है.

कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. फोन में 48 मेगापिक्सल का Fusion प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

बैटरी के मामले में भी iPhone 17 बेहतर अनुभव देने का दावा करता है. कंपनी के मुताबिक यह iPhone 16 की तुलना में लगभग 6 घंटे ज्यादा बैटरी बैकअप प्रदान करता है.

अगर आपको अभी नया iPhone चाहिए और अच्छी डील की तलाश है, तो iPhone 17 एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, जिन यूजर्स को जल्दबाजी नहीं है, और वे ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो सितंबर 2026 में आने वाली iPhone 18 सीरीज का इंतजार भी कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj