Health

महिलाओं में आयरन की कमी होने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना…

How Iron Deficiency Affect Health: हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ताकि उसका कामकाज ठीक बना रहे. अगर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं. आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में अहम भूमिका निभाता है. हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स (RBC) में मौजूद वह प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता और एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने को बताया महिलाओं में आयरन की कमी पुरुषों की तुलना में ज्यादा कॉमन है. मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान और पोषण संबंधी कारण इसकी प्रमुख वजह हो सकते हैं. कई बार शरीर इसके शुरुआती संकेत देता है, लेकिन लोग उन्हें सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. इसकी वजह से सेहत धीरे-धीरे बिगड़ती रहती है. अगर सही वक्त पर आयरन की कमी के लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.

आयरन की कमी के 5 बड़े संकेत

हर समय थकान और कमजोरी : आयरन की कमी का सबसे बड़ा लक्षण लगातार थकान महसूस होना है. जब शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, तो एनर्जी लेवल कम हो सकता है. अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी कमजोरी, सुस्ती या काम करने में थकावट महसूस हो रही है, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है.

स्किन का पीला पड़ना : हीमोग्लोबिन की कमी का असर स्किन पर भी दिखाई दे सकता है. आयरन की कमी होने पर चेहरा सामान्य से ज्यादा पीला या फीका नजर आने लगता है. कुछ लोगों में होंठ, मसूड़ों और आंखों के अंदरूनी हिस्से में भी पीलापन दिखाई दे सकता है. इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सांस फूलना और चक्कर आना : जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो हल्की फिजिकल एक्टिविटी के दौरान भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है. सीढ़ियां चढ़ते समय या थोड़ी देर चलने पर भी थकान महसूस हो सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों को चक्कर आने या सिर हल्का लगने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

बाल झड़ना और नाखून कमजोर होना : आयरन की कमी का असर बालों और नाखूनों पर भी पड़ सकता है. कई महिलाओं को बालों का अत्यधिक झड़ना या बालों का पतला होना महसूस हो सकता है. नाखून कमजोर, भंगुर या आसानी से टूटने वाले हो सकते हैं. कुछ मामलों में नाखूनों का आकार भी बदल सकता है. यह आयरन की कमी का संकेत होता है.

बार-बार सिरदर्द और फोकस में परेशानी : आयरन की कमी के कारण ब्रेन तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे सिरदर्द की शिकायत बढ़ जाती है. कुछ लोगों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, चिड़चिड़ापन या मानसिक थकान जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. अगर आपको बार-बार ये संकेत दिखाई दें, तो समझिए शरीर में आयरन की कमी है.

आयरन की कमी कैसे दूर करें?

डॉक्टर के अनुसार हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, दालें, बीन्स, गुड़, तिल, सोयाबीन और सूखे मेवे आयरन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने के लिए विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, आंवला, संतरा और अमरूद का सेवन करना चाहिए. अगर आपको लंबे समय से थकान, कमजोरी, चक्कर, बाल झड़ना या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. खून की जांच के जरिए आयरन और हीमोग्लोबिन का स्तर पता लगाया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आयरन के सप्लीमेंट लेने की सलाद देते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj