सौरव गांगुली और पत्नी डोना की जान को खतरा, ‘दादा’ के घर पहुंची धमकी भरी चिट्ठियां

होमखेलक्रिकेट
सौरव गांगुली और पत्नी डोना की जान को खतरा, घर पहुंची धमकी भरी चिट्ठियां
Last Updated:August 10, 2026, 22:58 IST
sourav ganguly received death threats: सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को लगातार धमकी भरी चिट्ठियां मिलने का मामला सामने आया है. इन चिट्ठियों में कथित तौर पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद गांगुली और उनके परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है.सौरव गांगुली और उनके परिवार को जान से मारने की मिली धमकी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की निजी सचिव की तरफ से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. लिखित शिकायत में जिक्र है, ‘मैं, तानिया भट्टाचार्य, सौरव गांगुली की तरफ से आपको यह पत्र लिख रही हूं, जिनके साथ मैं बतौर निजी सचिव काम करती हूं. मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर दिलाना चाहती हूं, जो सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली कुछ धमकी भरी चिट्ठियों से जुड़ा है.’
पुलिस में की शिकायतशिकायत में आगे लिखा गया, ‘पिछले कुछ महीनों से हमें किसी अनजान शख्स की तरफ से (सौरव) गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठियां मिल रही हैं. शुरू में हमने इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, यह सोचकर कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की हरकत है, जो उन्हें पसंद नहीं करता और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए चिट्ठियां भेज रहा है. हालांकि, आज हमें सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो चिट्ठियां मिलीं, जिनमें भेजने वाले ने न सिर्फ उनके खिलाफ नफरती बातें लिखीं, बल्कि सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दीं.’
शिकायत में लिखा गया है, ‘इन चिट्ठियों में दी गई धमकियों की गंभीरता ने हमें चिंतित कर दिया है. ये चिट्ठियां अब नफरत या अपमानजनक बातों से आगे बढ़कर जान और निजी सुरक्षा के लिए स्पष्ट धमकियों में बदल गई हैं, इसलिए हमारा मानना है कि इस मामले में पुलिस का तुरंत दखल और जांच जरूरी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया जरूरी कार्रवाई करें, शिकायत दर्ज कर जांच करें, इन धमकी भरी चिट्ठियों को भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करें और सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं.’
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चिट्ठियां कूरियर के जरिए सौरव गांगुली के घर भेजी गई हैं. पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था, जो बेलघरिया का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 10, 2026, 22:58 IST



