Rajasthan

Tips And Tricks I बारिश के मौसम में अपनी कार को ऐसे तैयार करे मानसून के लिए I bhilwara news

Last Updated:June 27, 2026, 19:38 IST

Tips And Tricks: मानसून के दौरान बारिश, जलभराव और फिसलन भरी सड़कों से ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है. ऐसे में कार की समय रहते जांच और सर्विसिंग बेहद जरूरी है. वाइपर, ब्रेक, टायर, बैटरी और लाइट्स की सही स्थिति न सिर्फ सुरक्षित सफर सुनिश्चित करती है, बल्कि बीच रास्ते खराब होने की परेशानी से भी बचाती है. थोड़ी सी तैयारी आपको और आपके परिवार को बारिश के मौसम में सुरक्षित और तनावमुक्त यात्रा का अनुभव दे सकती है.

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन कार चालकों के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आता है. तेज बारिश, जलभराव, फिसलन भरी सड़कें और कम विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर कार की पहले से सही तरीके से जांच और सर्विसिंग नहीं करवाई जाए तो बीच रास्ते में वाहन खराब होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मानसून शुरू होने से पहले कार की पूरी जांच करवा लेना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. थोड़ी सी तैयारी न केवल आपकी यात्रा को सुरक्षित बनाती है, बल्कि अचानक आने वाले महंगे मरम्मत खर्च से भी बचाती है.

बारिश के मौसम में सबसे पहले कार के वाइपर की जांच करवानी चाहिए. तेज बारिश के दौरान अगर वाइपर सही तरीके से काम नहीं करेंगे तो सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देगा, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है. इसके साथ ही विंडशील्ड वॉशर में पर्याप्त पानी और क्लीनिंग फ्लूइड होना भी जरूरी है ताकि कांच पर जमा मिट्टी और गंदगी आसानी से साफ हो सके. कार के आगे और पीछे लगे सभी शीशों की भी अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. यदि वाइपर ब्लेड घिस चुके हैं या आवाज करते हैं तो उन्हें तुरंत बदलवा देना चाहिए.

कार की बैटरी, हेडलाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट की जांच भी मानसून से पहले जरूर करानी चाहिए. बारिश के दौरान कई बार दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल बन जाता है, इसलिए सभी लाइटों का सही तरीके से काम करना जरूरी है. यदि बैटरी कमजोर है तो उसे समय रहते बदलवा लेना चाहिए, क्योंकि बारिश में वाहन स्टार्ट होने में परेशानी आ सकती है. इसके अलावा हॉर्न, पावर विंडो, एसी और डिफॉगर जैसी सुविधाओं की भी जांच करवा लें. डिफॉगर सही होने से कांच पर जमा धुंध जल्दी साफ होती है और ड्राइवर को बेहतर विजिबिलिटी मिलती है. छोटी-छोटी तकनीकी जांच भविष्य में बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

Add as Preferred Source on Google

मानसून शुरू होने से पहले कार की पूरी सर्विसिंग करवा लेना हर वाहन के इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, ब्रेक ऑयल, कूलेंट और अन्य जरूरी फ्लूइड की जांच समय पर कराने से कार बेहतर प्रदर्शन करती है और बीच रास्ते में खराब होने की संभावना काफी कम हो जाती है. बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, जबकि समय पर की गई तैयारी पूरे परिवार के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाती है. मानसून की पहली बारिश से पहले अपनी कार की पूरी जांच जरूर कराएं और हर सफर को निश्चिंत होकर तय करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj