Health
हार्मोन बैलेंस रखना है तो आज ही बदलें ये आदतें, डॉक्टर ने बताए बचाव के खास टिप्स

आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन (हार्मोनल इंबैलेंस) की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, बाल झड़ना, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स और नींद न आने जैसी परेशानियां सामने आ रही हैं. डॉक्टर के मुताबिक, हार्मोन को संतुलित रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का सही होना बेहद जरूरी है. महिलाओं को अपने भोजन में ताजे फल, साबुत अनाज, दालें, चना, राजमा, छोले, ज्वार और अन्य मोटे अनाज शामिल करने चाहिए. इसके अलावा चिया सीड्स, सब्जा सीड्स, तरबूज के बीज, बादाम, अखरोट, काजू, देसी घी, दही और छाछ भी फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं, देर रात तक मोबाइल चलाने, जंक फूड खाने, ज्यादा कैफीन लेने और देर से सोने की आदत से बचना चाहिए.



