Entertainment

TMKOC के गोली ने छोड़ी एक्टिंग, बन गया कुक, लोगों के घर बना रहा रोटियां और सब्जी, वीडियो वायरल

Last Updated:September 09, 2026, 09:37 IST

What Happened To TMKOC’s Goli: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद एक्टर कुश शाह मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए . वे राह चलते लोगों को रोककर कह रहे हैं कि क्या मैं आपके घर आकर खाना बना सकता हूं . उन्हें इस तरह देखकर फैंस हैरान रह गए हैं . जानिए आखिर शो से दूर होने के बाद टीवी के ‘गोली’ क्यों कर रहे हैं लोगों के घर-घर जाकर कुकिंग .TMKOC के गोली ने छोड़ी एक्टिंग, बन गया कुक, लोगों के घर बना रहा खानाZoom

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के हिट शो में से एक है. इस शो के हर कलाकार ने अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है. वहीं गोली का किरादर निभाने वाले एक्टर कुश शाह ने दर्शकों में अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि वो अब ये शो छोड़ चुके हैं. इसी बीच टीवी के गोली को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअलल शो छोड़ने के लंबे समय बाद उन्हें मुंबई की सड़कों पर देखा गया .

वे राह चलते अनजान लोगों के पास जा रहे थे . वे लोगों से उनके घर में खाना बनाने की परमिशन मांग रहे थे . इस खबर के सामने आते ही फैंस दंग रह गए हैं.

 क्या मुसीबत में हैं कुश शाह?

दरअसल घबराने की कोई बात नहीं है, कुश किसी मुसीबत में नहीं हैं बल्कि उन्होंने डिजिटल स्पेस में कदम रख दिया है . कुश शाह ने अपना नया यूट्यूब चैनल स्टार्ट किया है और यह सब वे अपने कुकिंग व्लॉग के लिए कर रहे हैं . उन्होंने खुद बताया कि उन्हें खाना बनाने और खिलाने का बहुत शौक है . इतने सालों तक दर्शकों ने उन्हें जो प्यार दिया, अब वे अपने हाथों से खाना बनाकर फैंस को पेबैक करना चाहते हैं .

 सड़कों पर लोगों के घर बनाया खाना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुश मुंबई की सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों से पूछते दिखे कि क्या वे उनके किचन में जाकर कुकिंग कर सकते हैं . शुरुआत में कुछ लोग हिचकिचाए, लेकिन फिर एक फैमिली मान गई . कुश उनके घर पहुंचे और मजेदार डिश बनाई . इस दौरान आसपास के बच्चों ने उन्हें पहचान लिया और ‘गोली गोली’ चिल्लाकर चीयर करने लगे .

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj