तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास, रुका पैसा मिलने के योग, कमाई के नए रास्ते खुलेंगे

Last Updated:August 18, 2026, 16:34 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2025:
ख़बरें फटाफट
आज का तुला राशिफल. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ने का रहेगा. चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली में धन, वाणी और परिवार से संबंधित भाव माना जाता है. ऐसे में आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. आज रुका हुआ पैसा मिलने या आय के नए अवसर बनने के भी योग हैं.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आपकी वाणी और व्यवहार आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे. अपनी प्रभावशाली, स्पष्ट और मीठी वाणी से आप सेल्स, मार्केटिंग और क्लाइंट डीलिंग से जुड़े कामों में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए आज नए ग्राहक जुड़ने और पुराने क्लाइंट से बेहतर संबंध बनने के योग हैं. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज का दिन शानदार है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश या खर्च से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर अपनी बात शांत और स्पष्ट तरीके से रखने से वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है.
स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में ऐसा रहेगा आज का दिनपारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर-परिवार का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य से आज महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है. दांपत्य जीवन में आपसी समझ और सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान का विशेष ध्यान रखें. बाहर का अत्यधिक तला-भुना भोजन करने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं.
तुला राशि के लिए आज का अचूक उपायआज बुधवार का पावन दिन है, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है. इसलिए आज भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता तथा धन वृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं. साथ ही आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना भी शुभ रहेगा.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 18, 2026, 16:34 IST



