Rajasthan

Aaj ka Tula Rashifal I व्यापारियों के लिए सुनहरा दिन, जीवनसाथी संग बढ़ेगा विश्वास

Last Updated:August 05, 2026, 06:36 IST

Aaj ka Tula Rashifal 5 August 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जानें आज का राशिफल और भगवान गणेश को प्रसन्न करने का खास उपाय.

Aaj ka Tula Rashifal:  तुला राशि के जातकों के लिए 5 अगस्त यानी आज का दिन उत्साह और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. चंद्रमा आज भी आपके सप्तम भाव यानी मेष राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष में सप्तम भाव विवाह, साझेदारी, दांपत्य जीवन, सामाजिक संबंधों और व्यापारिक सहयोग का होता है, ऐसे में आज आपको इन क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. आज लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा. यदि आप किसी नए व्यापारिक समझौते या निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है. आपकी सूझबूझ और सटीक फैसले व्यापार को नई दिशा देंगे। नौकरीपेशा लोगों को  वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगेपारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा, जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह या नए रिश्ते की बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से सभी का मन प्रसन्न हो सकता है.

आज पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगेस्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और मन शांत और प्रसन्न रहेगा. सकारात्मक सोच के कारण आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन दिनचर्या को संतुलित रखें और खान-पान में लापरवाही करने से बचें.

आज का अचूक उपाय आज बुधवार का पावन दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित है. आज भगवान गणेश को 21 दुर्वा घास अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक ओम गं गणपतये नमः मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है जीवन के विघ्न दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 06:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj