धर्मेंद्र की तबीयत ठीक, परिवार ने अफवाहों को बताया गलत

Last Updated:November 11, 2025, 14:04 IST
Dharmendra Latest Health Update: धर्मेंद्र पिछले 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. आज सुबह ये अफवाह उड़ी कि उनका निधन हो गया. लेकिन परिवार ने इन खबरों के खारिज कर दिया. अब सनी देओल की टीम ने उनकी सेहत को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसके बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं.
धर्मेंद्र की देखरेख के लिए उनका परिवार उनके साथ अस्पताल में ही है. नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरों के बीच, उनके परिवार और सनी देओल की टीम की ओर से आई आधिकारिक जानकारी सामने आई है. धर्मेंद्र के परिवार ने अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं.
सनी देओल की टीम ने कहा, ‘वे रिकवर कर रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है. आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें.’टीम ने यह भी बताया कि वह लगातार मीडिया से संपर्क में हैं और धर्मेंद्र की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर रोक लगाने की अपील की है.
परिवार ने झूठी खबरों का किया खंडन
बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर झूठी खबरें सोशल मीडिया पर रातोंरात फैल गई थीं. इन खबरों को देखकर कई नामी हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने भी श्रद्धांजलि संदेश साझा कर दिए, लेकिन कुछ ही घंटों में धर्मेंद्र के परिवार ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि अभिनेता का इलाज चल रहा है.
हेमा ने जताई फर्जी खबरों पर नाराजगी
एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर इन झूठी खबरों की निंदा की. उन्होंने लिखा, टजो हो रहा है, वह बिल्कुल माफ करने लायक नहीं है. कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो अभी इलाज पर है और ठीक हो रहे हैं? यह गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है. कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें.’
ईशा देओल ने कहा पापा जिंदा है…
इससे पहले, ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लिखा, ‘मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही सक्रिय चल रही है और गलत खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं. मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें. पापा की स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ करें.’
Shikha Pandey
शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
November 11, 2025, 14:04 IST
homeentertainment
अब कैसी है धर्मेंद्र की सेहत? मौत की अफवाहों के बीच सनी की टीम ने दिया अपडेट



