Toxic Box Office Collection Day 1: 100 करोड़ से खुला ‘टॉक्सिक’ का खाता, ‘जवान’-‘पठान’ को चटाई धूल, ‘एनिमल’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ भी हुई ढेर

Last Updated:August 27, 2026, 07:02 IST
कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. इसने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर अपना धमाकेदार खाता खोला है. बंपर ओपनिंग लेते हुए यश की इस फिल्म ने ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. यश का यह एक्शन अवतार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका दिया है. भले ही उनकी फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन पर कोई असर नहीं दिखा. फिल्म के वायलेंस और इंटीमेट सीन्स पर चल रही तमाम बहसों को दरकिनार करते हुए ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ एंट्री मारी है और पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
ओणम की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई के साथ भारत भर में कई नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. देशभर के सिनेमाघर पहले ही दिन हाउसफुल रहे. ‘टॉक्सिक’ फिल्म को मिली जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने पहले ही साफ कर दिया था कि सिनेमाघरों में तूफान आने वाला है. अब शुरुआती आंकड़े इन उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरते दिख रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
कमाई के इस आंकड़े में सबसे बड़ा योगदान इसके हिंदी वर्जन का रहा, जिसने अकेले 55 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म के ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन का नेट कलेक्शन भले ही 23.30 करोड़ से थोड़ा कम रहा, लेकिन पूरे दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 89 फीसदी के हैरान कर देने वाले स्तर पर दर्ज की. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 16 करोड़, तमिल 5.50 करोड़ और सबसे कम मलयालम वर्जन ने 1.30 करोड़ का बिजनेस किया.
Add as Preferred Source on Google
यश की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय सिनेमा की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. ‘टॉक्सिक’ ने सुबह के शुरुआती शोज में ही ‘धुरंधर’ का ओपनिंग रिकॉर्ड पछाड़ दिया था, जिसके बाद इसने ‘पठान’ (57 करोड़), ‘एनिमल’ (63.80) करोड़, ‘जवान (75 करोड़) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (95.30 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है.
वैसे सुपरस्टार यश अपनी पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिसने पहले दिन 116 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी धूल चटाने के लिए यश की ‘टॉक्सिक’ नाकाम रही. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का भारत में 102.55 करोड़ की कमाई के साथ खुला था.
सिनेमाघरों में दिखा यह जबरदस्त क्रेज पहले से ही तय माना जा रहा था, जिसकी झलक इसकी रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग में ही मिल गई थी. शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की प्री-सेल शुरू हुई, दर्शकों का हुजूम टूट पड़ा. बुधवार सुबह एडवांस बुकिंग बंद होने तक महज पांच दिनों के भीतर ही ‘टॉक्सिक’ के 18 लाख से अधिक टिकट बिक चुके थे, जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही पहले दिन के लिए करीब 60 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया था.
यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. यह एक मल्टीस्टारर कन्नड़ फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने काम किया है. ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे हिंदी सिनेमा के सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं. रिलीज से पहले फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने कुछ बोल्ड सीन्स और विवादित डायलॉग्स को लेकर काफी चर्चा में रही. हालांकि, तमाम विवादों के बीच सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के इसे A सर्टिफिकेट देकर पास किया था. ‘टॉक्सिक’ मूवी के जरिए यश ने लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. उनकी पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ थी, जिसने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 27, 2026, 07:01 IST



