Rajasthan

51 किलो फूलों से सजा श्याम दरबार, नव वर्ष पर खाटूश्याम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का अद्भुम संगम

Last Updated:January 02, 2026, 11:07 IST

KhatyShyamji : नववर्ष 2026 की पहली सुबह जोधपुर के खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल के साथ शुरू हुई. देशभर से आए श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए कतारों में लगे और शांतिपूर्वक शीश नवाया. ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और जय श्री श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से श्याम दरबार आकर्षक बना रहा, जिससे आस्था और भक्ति का दृश्य और मनमोहक हो गया.जोधपुर

नववर्ष 2026 की पहली सुबह जोधपुर के खाटूश्याम मंदिर में आस्था और भक्ति के संगम के साथ शुरू हुई. साल के पहले दिन देशभर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन की कामना लेकर मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल था और चारों ओर श्रद्धा का अनुभव किया जा सकता था. भक्तों के चेहरों पर नए साल की उमंग और उम्मीदें झलक रही थीं. अलसुबह से ही मंदिर में कतारें लगी रहीं और हर कोई बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर नए साल की शुरुआत कर रहा था. इस अवसर पर पूरी जोधपुर में भक्ति और उत्साह का आनंद देखने को मिला.

जोधपुर

नए साल पर देशभर से श्रद्धालु जोधपुर पहुंचे. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित खाटूश्याम मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्त मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक बाबा श्याम के दर्शन कर रहे थे. हर कोई सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता दिखा. मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. भक्तों के चेहरों पर नववर्ष की उमंग और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था. दर्शनार्थियों ने अलसुबह से ही मंदिर में प्रवेश करना शुरू कर दिया था. पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा.

जोधपुर

नववर्ष की पहली किरण के साथ ही श्याम दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. अलसुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालु इंतजार करते दिखे. ठंड के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ. जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. हर आयु वर्ग के लोग कतारों में शामिल थे. श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर विशेष उमंग और भक्ति का भाव नजर आया. लोग शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से भरपूर रहा और आस्था का दृश्य मनमोहक लग रहा था.

Add as Preferred Source on Google

जोधपुर

नववर्ष के अवसर पर खाटूश्याम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया. बाबा श्याम का श्रृंगार रंग-बिरंगे फूलों से किया गया. जोधपुर ही नहीं, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु से भी फूल मंगवाए गए. लगभग 51 किलो से अधिक फूलों से मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. पूरा परिसर फूलों की खुशबू से महक उठा. भक्तिमय वातावरण में श्याम दरबार की छटा देखते ही बन रही थी. श्रद्धालु फूलों से सजे दरबार में प्रवेश कर पूजा-अर्चना कर रहे थे. सजावट ने मंदिर के सौंदर्य और आस्था को और बढ़ा दिया.

जोधपुर

दर्शन के दौरान पूरा मंदिर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा. भक्तों की सामूहिक भक्ति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. नए साल की पहली सुबह बाबा श्याम के नाम की गूंज हर ओर सुनाई दी. हर कोई बाबा के दर पर शीश नवाने को आतुर दिखा. भक्ति गीत, आरती और जयकारों से मंदिर का वातावरण और जीवंत हो गया. नववर्ष 2026 की यह शुरुआत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरपूर रही. श्रद्धालुओं ने मिलकर बाबा श्याम के चरणों में आस्था व्यक्त की.

First Published :

January 02, 2026, 11:07 IST

homerajasthan

51 किलो फूलों से सजा श्याम दरबार, आस्था और भक्ति दिखा अनूठा संगम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj