दौसा में धू-धूकर ट्रक जला, भरतपुर में युवक की हत्या, सावन में उमड़ी आस्था

Last Updated:August 14, 2026, 08:16 IST
Rajasthan News Live: दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. भक्त 365 सीढ़ियां चढ़कर बाबा नीलकंठ के दर्शन कर रहे हैं. सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में बड़ा मेला आयोजि…और पढ़ें
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक का एक्सल टूटने के बाद घर्षण से भीषण आग लग गई.
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के महीने में नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पंच महादेव की नगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु 365 सीढ़ियां चढ़कर बाबा नीलकंठ के दर्शन कर रहे हैं. सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में मेले का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. वहीं मुख्यमंत्री आज श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे. सादुलशहर में अस्पताल भवन का भूमि पूजन करने के साथ वे विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के साथ तिरंगा रैली में शामिल होंगे. इसके बाद अनूपगढ़ में बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा, जनसभा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 08:16 IST



