‘पहले जैसे नहीं रहे टीवी शोज’, अंगद हसीजा ने खोला राज, लंबे सीरियल्स को लेकर कही बड़ी बात

Last Updated:August 17, 2026, 21:03 IST
‘सपना बाबुल का… बिदाई’ में आलेख के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अंगद ने बताया कि पहले और आज के टेलीविजन में काफी बदलाव आ चुका है. अंगद ने कहा कि पहले टीवी पर एक खास तरह का ड्रामा ज्यादा देखने को मिलता था. उस समय सीरियल कई-कई साल तक चलते थे और धीरे-धीरे कलाकारों के साथ-साथ दर्शक भी उन किरदारों से जुड़ जाते थे. लेकिन अब टीवी का अंदाज काफी बदल गया है.
ख़बरें फटाफट
कई हिट शोज में आ चुके नजर
नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अंगद हसीजा इन दिनों सीरियल ‘तुमसे तुम तक’ में नजर आ रहे हैं. अंगद ने हाल ही में इंडस्ट्री के टीवी शोज को लेकर कहा कि अब टीवी शो पहले की तरह ज्यादा लंबे नहीं चलते. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक्टिंग जर्नी को लेकर कई दिलचस्प बात शेयर की.अंगद हसीजा ने साल 2007 में शुरू हुए सीरियल ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ में आलेख का किरदार निभाकर बड़ी पहचान बनाई थी. इसके बाद वह ‘तेरा रंग चढ़ेया’ में जिमी ढिल्लों यानी जेडी के रोल में नजर आए. फिलहाल अंगद ‘तुम से तुम तक’ में यश वर्धन का किरदार निभा रहे हैं.
अंगद ने बताया कि वह एक्टिंग की दुनिया में अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि अपनी मां के सपने की वजह से आए थे. उस समय उन्हें एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह एक्टर बनें.आईएएनएस से बातचीत में अंगद ने कहा कि काफी समय बीत चुका है और इस दौरान टेलीविजन भी काफी बदल गया है. पहले टीवी की दुनिया आज के मुकाबले बिल्कुल अलग थी.
पहले की तुलना में बदला काफी कुछ
अंगद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अब चैनल दर्शकों की पसंद और उनके आसपास होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखकर कहानियां तैयार करते हैं. अभिनेता के मुताबिक, आज टीवी पर कुछ अलग और नया दिखाने की कोशिश हो रही है. उनका मानना है कि अब निर्देशक भी अपने काम को लेकर ज्यादा स्पष्ट हैं. उन्हें पता होता है कि किसी सीन को किस तरह पेश करना है और कैमरे के सामने उसे किस तरह शूट करना है.
अब ज्यादा लंबे नहीं चलते सीरियल्स
अंगद ने यह भी कहा कि आज दर्शकों के पास मनोरंजन के पहले से कहीं ज्यादा विकल्प हैं. इसी वजह से उनकी पसंद भी बदल गई है. अब दर्शक सिर्फ टीवी सीरियल पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि उनके पास अलग-अलग तरह के शो और कंटेंट मौजूद हैं.जब अंगद से पूछा गया कि उन्हें अपने पुराने दौर के टीवी की सबसे ज्यादा क्या चीज याद आती है, तो उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले सीरियल चार-पांच साल तक आसानी से चलते थे. इतने लंबे समय तक किसी शो का हिस्सा रहने से कलाकार और दर्शक एक-दूसरे से काफी गहराई से जुड़ जाते थे. आज के दौर में इतने लंबे समय तक चलने वाले सीरियल कम ही देखने को मिलते हैं.
बता दें कि अंगद का कहना है कि अगर पुराने और मौजूदा टेलीविजन की तुलना की जाए तो आज के टीवी में काफी सुधार हुआ है. कहानियों में भी पहले के मुकाबले ज्यादा विविधता देखने को मिलती है. हालांकि, उन्हें पुराने दौर के लंबे समय तक चलने वाले शो की कमी जरूर महसूस होती है.उन्होंने कहा कि पहले कोई सीरियल चार या पांच साल तक चलता था और दर्शक लगातार उसके किरदारों के साथ जुड़े रहते थे. अब इतने लंबे समय तक किसी शो का चलना काफी कम हो गया है. इसके बावजूद आज टीवी पर अलग-अलग तरह की कहानियां देखने को मिल रही हैं, जो एक अच्छी बात है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 17, 2026, 21:03 IST



