होटल रूम में 3 महिलाओं संग फंसे दो क्रिकेटर… मैच से पहले की ‘उस रात’ का खामियाजा, पूरी टीम को भुगतना पड़ा

होमखेलक्रिकेट
होटल रूम में 3 महिलाओं संग फंसे दो क्रिकेटर, पूरी टीम ने भुगता खामियाजा
Last Updated:April 27, 2026, 17:24 IST
Herschelle Gibbs hotel roon scandal women: हर्शेल गिब्स ने अपनी आत्मकथा ‘टू द पॉइंट’ में क्रिकेट जगत के कई हैरान करने वाले राज खोले. गिब्स ने स्वीकार किया कि 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने से पहले वाली रात उन्होंने एक लड़की के साथ बिताई थी, जिसे वह अपना ‘लकी चार्म’ मान रहे थे. हालांकि, उसी मैच में स्टीव वॉ का कैच छोड़ना उन्हें भारी पड़ा. किताब में उन्होंने होटल के कमरों में खिलाड़ियों की रंगीन रातों के कई विवादित किस्सों का भी बेबाकी से खुलासा किया था. 
गिब्स ने लिखा कि उनमें से एक महिला तो अलग रही, लेकिन बाकी के बीच जो कुछ भी हुआ, वह काफी ‘सहज’ तरीके से निपट गया.
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया जितनी चमकदार और ग्लैमरस दिखाई देती है, इसके पीछे के गलियारे उतने ही रहस्यमयी और कभी-कभी विवादित भी होते हैं. मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले खिलाड़ी जब अपनी निजी जिंदगी के पन्ने पलटते हैं, तो कई ऐसी कहानियां निकलकर आती हैं जो प्रशंसकों को हैरान कर देती हैं. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हर्शेल गिब्स एक ऐसे ही खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी बेबाक और बिंदास लाइफ स्टइाल से हमेशा सुर्खियां बटोरीं.गिब्स ने अपनी आत्मकथा ‘टू द पॉइंट’ में क्रिकेट जगत के उन ‘अनकहे’ सच से पर्दा उठाया है, जिन्हें आमतौर पर खिलाड़ी पर्दे के पीछे ही रखना पसंद करते हैं.
हर्शेल गिब्स (Herschelle Gibbs) की किताब में सबसे चर्चित किस्सा 1999 के वर्ल्ड कप का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अहम ग्रुप मैच से ठीक पहले की रात गिब्स के लिए बेहद अलग थी. उन्होंने खुलासा किया कि मैच से पहले वह होटल में एक लड़की से मिले थे और उन्होंने पूरी रात उसके साथ बिताई थी. गिब्स के मुताबिक, वह लड़की उनके लिए ‘लकी चार्म’ साबित हुई क्योंकि अगले दिन मैदान पर उनका बल्ला जमकर बोला.
गिब्स ने लिखा कि उनमें से एक महिला तो अलग रही, लेकिन बाकी के बीच जो कुछ भी हुआ, वह काफी ‘सहज’ तरीके से निपट गया.
गिब्स ने उस मैच में शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.बल्लेबाजी के दौरान जो लड़की उनके लिए सौभाग्य लेकर आई थी, फील्डिंग के समय शायद वही ध्यान भटकने का कारण बनी. गिब्स ने उसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया था. कहा जाता है कि कैच छोड़ने के बाद स्टीव वॉ ने गिब्स से कहा था, ‘दोस्त, तुमने अभी-अभी वर्ल्ड कप गिरा दिया है.’ और हुआ भी यही, ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच जीता और अंततः वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया.
होटल रूम के ‘अजीबोगरीब’ किस्सेगिब्स ने अपनी किताब में केवल अपनी लव-लाइफ ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम और टीम के दौरों पर होने वाली ‘पार्टियों’ का भी जिक्र किया. उन्होंने एक ऐसी घटना का वर्णन किया जिसने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में हड़कंप मचा दिया था. गिब्स ने बताया कि एक बार एक होटल के कमरे में दो क्रिकेटर, दो बिस्तर और तीन महिलाएं मौजूद थीं. गिब्स ने लिखा कि उनमें से एक महिला तो अलग रही, लेकिन बाकी के बीच जो कुछ भी हुआ, वह काफी ‘सहज’ तरीके से निपट गया. हालांकि उन्होंने किसी और खिलाड़ी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके इस खुलासे ने यह साफ कर दिया कि क्रिकेट के दौरों पर खिलाड़ी अक्सर अपनी थकान मिटाने के लिए खेल के नियमों से इतर रास्तों पर निकल जाते थे.
बदनाम गलियों से विवादों का नाताहर्शेल गिब्स का करियर केवल इन रंगीन कहानियों तक सीमित नहीं रहा. वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिनका नाम मैच फिक्सिंग के काले दौर में भी आया था. साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के साथ मिलकर मैच फिक्स करने के आरोपों ने उनके करियर पर एक गहरा दाग लगाया. हालांकि, उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी भी की. गिब्स की किताब यह दर्शाती है कि एक खिलाड़ी भी आखिर में एक इंसान ही है, जो भावनाओं, प्रलोभनों और गलतियों के घेरे में रहता है. जहां एक तरफ वह एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, वहीं दूसरी तरफ उनकी रातों की ‘रंगीनी’ ने उनके अनुशासन पर हमेशा सवाल खड़े किए.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 27, 2026, 17:24 IST



