‘गुलजार जैसा लिखकर दो’, फिल्ममेकर ने जावेद अख्तर को दी सलाह, पार्टी में मिले आइडिया से बन गया ब्लॉकबस्टर गाना

Last Updated:August 04, 2026, 19:31 IST
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ सुपरहिट हुई थी. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे. दीपिका ने डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था. लेकिन फिल्म का एक गाना तो आज भी लोग सुनते हैं. वो है, ‘दर्द-ए-डिस्को’ इसके बनने की कहानी का दिलचस्प किस्सा फराह खान ने सुनाया है.
ख़बरें फटाफट
छा गया था सुपरस्टार
नई दिल्ली. फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के सुपरहिट गाने ‘दर्द-ए-डिस्को’ के बनने की दिलचस्प कहानी शेयर की. फराह हाल ही में कंपोजर शेखर रवजियानी के फार्महाउस पहुंचीं, जहां दोनों ने पुराने दिनों को याद किया.
म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आखिर इस गाने का आइडिया कैसे आया था. इस गाने में शाहरुख की एनर्जी को काफी पसंद किया गया था. फराह खान ने बताया कैसे बना था ‘दर्द-ए-डिस्को’.
फराह ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
फराह खान अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि सोनू निगम के घर हुई पार्टी में उन्हें इस गाने का आइडिया मिला था. निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में खुलासा किया कि मैं और विशाल साथ थे. हम सोनू निगम के घर एक पार्टी में गए थे. वहां तुम लोग बता रहे थे कि भूषण कुमार का मानना है कि भारत में दो तरह के गाने सबसे ज्यादा चलते हैं. एक दर्द भरे गाने और दूसरे डिस्को गाने.
जावेद अख्तर से गुलजार से जैसा लिखने की जताई इच्छा
फराह की इस बात पर शेखर ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि तब फराह ने हमसे कहा था कि मुझे ‘दर्द-ए-डिस्को’ नाम का एक गाना बनाकर दो. फिर हम यह आइडिया लेकर जावेद अख्तर साहब के पास पहुंचे. हमने उन्हें कुछ लाइनें और आइडिया बताए. उनमें ‘सैन फ्रांसिस्को. 26 को’ जैसी लाइन भी शामिल थी.शेखर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सब फराह की ही सोच थी.फराह ने खुलासा किया कि हमने जावेद साहब से यह भी कहा था कि इस गाने के बोल ऐसे लिखिए, जैसे गुलजार साहब लिखते.’
बता दें कि फिल्म’ओम शांति ओम’ के गाने ‘दर्द-ए-डिस्को’ में शाहरुख खान ने जबरदस्त डांस किया था. गाने में उनकी एनर्जी ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था. गाने को सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 19:31 IST



