Rajasthan

दुष्कर्म-ब्लैकमेल से टूटी दो बहनें, कार्रवाई नहीं हुई तो दे दी जान, परिजन बोले- पुलिस ने नहीं बचाई बेटी

Last Updated:May 17, 2026, 19:51 IST

jodhpur Rape Case: जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और ब्लैकमेल से परेशान एक महिला की कथित आत्महत्या ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़िता ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था, लेकिन 33 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप है. विरोध में महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और समाज के लोग एमडीएम अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

ख़बरें फटाफट

दुष्कर्म-ब्लैकमेल से टूटी दो बहनें, कार्रवाई नहीं हुई तो दे दी जानZoomजोधपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेल से टूटी बहनों ने दे दी जान

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर ग्रामीण जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म और ब्लैकमेल से परेशान एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों और राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है. लोगों का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो महिला की जान बच सकती थी.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने कुछ समय पहले खेड़ापा थाने में पांच-छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था. आरोप है कि इसके बावजूद 33 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी से परेशान होकर महिला ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया और वहीं कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. महिला की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

आरोपियों की धमकियों से मानसिक तनाव से जूझ रही थी महिला

परिजनों के अनुसार, महिला लगातार मानसिक तनाव में थी. आरोपियों द्वारा उसे धमकियां दी जा रही थीं और वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी एक ई-मित्र संचालक है. आरोप है कि उसने पहले मृतका की बड़ी बहन को अपने जाल में फंसाया था और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर बड़ी बहन ने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली थी.

आराेपियों ने छोटी बहन को भी बनाया निशाना

परिवार का आरोप है कि बड़ी बहन की मौत के बाद आरोपियों ने छोटी बहन को भी निशाना बनाया. उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया गया. आखिरकार पीड़िता ने 11 अप्रैल को खेड़ापा थाने में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया. परिजनों का कहना है कि महिला ने पुलिस को लिखित रूप में यह भी बताया था कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है. इसके बावजूद उसे सुरक्षा नहीं दी गई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की लावरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद मृतका के परिजन, समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए. मारवाड़ राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि पुलिस की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो एक और बेटी की जान नहीं जाती. वहीं एडवोकेट महेंद्र सिंह ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

गंभीरता से की जाएगी हर पहलू की जांच

इधर, जोधपुर ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या ने कहा कि मामले की जांच जारी थी और जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आ रहे थे. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है, जबकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj