Udaipur Famous Food: कुरकुरी और मसालेदार, उदयपुर की राज कचौरी के आगे फीके पड़ जाएंगे बाकी स्नैक्स

होमफोटोलाइफ़फूड
उदयपुर की गलियों में मिलेगा स्वाद का खजाना, राज कचौरी खाते ही कहेंगे—वाह
Last Updated:September 09, 2026, 11:04 IST
Udaipur Famous Food: अगर आपको चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है, तो उदयपुर की कुरकुरी राज कचौरी जरूर ट्राई करें. आलू, चना, दही, सेव और मीठी-खट्टी-तीखी चटनियों से सजी यह कचौरी एक ही निवाले में कई स्वादों का मजा देती है. उदयपुर के सूरजपोल, बापू बाजार और घंटाघर इलाके में इसका स्वाद लेने के लिए कई मशहूर दुकानें मौजूद हैं.
झीलों की नगरी उदयपुर अपनी खूबसूरत लोकेशन और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी काफी मशहूर है. यहां आने वाले पर्यटक जहां शहर की खूबसूरती का आनंद लेते हैं, वहीं उदयपुर के पारंपरिक स्वाद को चखना भी नहीं भूलते. अगर आपको भी चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है तो उदयपुर की राज कचौरी आपके लिए एक खास विकल्प हो सकती है.
राज कचौरी देखने में बड़ी और गोल होती है. इसे कुरकुरा तैयार करने के बाद इसके अंदर आलू, चना, दही, सेव, मसाले और अलग-अलग तरह की चटनी डाली जाती है. मीठी, खट्टी और तीखी चटनी के साथ जब इसका स्वाद मिलता है तो हर निवाला अपने आप में खास लगता है. यही वजह है कि राज कचौरी स्थानीय लोगों के साथ शहर में आने वाले पर्यटकों को भी खूब पसंद आती है.
अगर आप उदयपुर घूमने आए हैं और राज कचौरी का स्वाद लेना चाहते हैं तो शहर के कुछ खास इलाकों का रुख कर सकते हैं. सूरजपोल स्थित जगदीश मिष्ठान भंडार पर कचौरी और पारंपरिक नाश्ते का स्वाद लिया जा सकता है. सूरजपोल शहर का व्यस्त इलाका है, जहां सुबह से ही नाश्ते की दुकानों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है.
Add as Preferred Source on Google
इसके अलावा बापू बाजार मार्ग स्थित बाबूजी मिष्ठान भंडार भी नाश्ते और मिठाइयों के लिए जाना जाता है. बापू बाजार में खरीदारी करने के बाद अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का हो रहा है तो यहां राज कचौरी का स्वाद लिया जा सकता है. इसके साथ ही जोधाणा स्वीट का नाम भी राज कचौरी और अन्य पारंपरिक स्वाद के लिए लिया जाता है.
शहर के पुराने बाजार क्षेत्र घंटाघर में भी खाने के शौकीनों के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं. यहां लालाजी की दुकान पर भी कचौरी और पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया जा सकता है.वहीं पालीवाल कचौरी सेंटर भी कचौरी पसंद करने वाले लोगों के बीच एक जाना-पहचाना नाम है.राज कचौरी की सबसे खास बात यही है कि इसमें एक साथ कई स्वाद मिलते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 09, 2026, 11:04 IST



