हद से ज्यादा ग्लैमरस होना डिंपल कपाड़िया को पड़ा था भारी, हाथ से निकल गई थी जितेंद्र-रेखा की सुपरहिट फिल्म

Last Updated:September 09, 2026, 11:43 IST
बॉबी फिल्म से डिंपल कपाड़िया ने करियर की शुरुआत की. उनके करियर में राजकपूर ने अहम रोल प्ले किया. वही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए. पहली ही फिल्म से वह बोल्ड और ग्लैमरस के रूप में इमेज स्थापित कर बैठीं. आगे चलकर एक फिल्म में इस इमेज का उन्हें नुकसान भुगतना पड़ा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने सुपरहिट फिल्म बॉबी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें खोजने वाले राज कपूर थे जिन्होंने पहली बार उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया और बड़ी हीरोइन के रूप में स्थापित किया. मगर क्या आप जानते हैं डिंपल कपाड़िया के लिए हद से ज्यादा ग्लैमरस होना एक बार भारी पड़ा था.
बॉबी जैसी फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने एक बोल्ड किरदार प्ले किया था. जिसने उन्हें काफी फेमस कर दिया था. आगे चलकर उन्होंने कई कल्ट फिल्मों में भी काम किया मगर ग्लैमरस इमेज को तोड़ना उनके लिए भारी भरकम साबित हुई था. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
साल 1990 में आई फिल्म मेरा पति सिर्फ मेरा है का ये किस्सा है. जब डिंपल कपाड़िया को प्रोड्यूसर ने ग्लैमरस इमेज के चलते रिजेक्ट कर दिया था. उनकी जगह रेखा को मिली थी और डिंपल के हाथ से बोल्ड अंदाज की वजह से रिजेक्शन फेस करना पड़ा था. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
मेरा पति सिर्फ मेरा है एक ड्रामा पिक्चर थी जिसे नितिन कपूर ने प्रोड्यूस किया तो एम.एम. मनबाला ने डायरेक्ट. लीड रोल में जितेंद्र-रेखा और राधिका ने काम किया था. फिल्म में म्यूजिक का जिम्मा आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने संभाला था. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
IMDb के मुताबिक, इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर की पहली पसंद डिंपल कपाड़िया थीं. वह पत्नी के रोल के लिए उन्हें कास्ट करना चाहते थे. मगर हद से ज्यादा ग्लैमर होने की वजह से उन्होंने अपना मन बदल लिया. इस तरह डिंपल कपाड़िया के हाथ से ये फिल्म निकल गई. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
डिंपल कपाड़िया के बाद ये रोल अमृता सिंह के पास भी पहुंचा. मेकर्स ने उन्हें अप्रोच कर दिया. मगर डेट्स की वजह से आखिरकार राधिका को ये रोल मिला. रेखा, जितेंद्र और राधिका ने तीनों लीड रोल प्ले किए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट कहलाई थी. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
प्रकाश (जितेंद्र) की शादी रूपा (राधिका) से होती है, लेकिन वह अपनी पत्नी से परेशान रहता है. वह अपनी बेटी से भी ठीक से बर्ताव नहीं करता है. मगर प्रकाश की जिंदगी में तब मोड़ आता है जब उनकी पड़ोसन शारदा (रेखा) आती है. शादीशुदा होते हुए भी प्रकाश, शारदा को दिल दे बैठता है. जब ये बात रूपा को पता चलती है तो वह एक ऐसी चाल चलती है जो पूरी फिल्म को पलट कर रख देती है. (फोटो क्रेडिट: IMDb)
‘मेरा पति सिर्फ मेरा है’ 1989 में आई तमिल फिल्म ‘En Purushanthaan Enakku Mattumthaan’ की आधिकारिक रीमेक थी. इसकी कहानी बहुत ही बेसिक और मिलती-जुलती कहानियों जैसी थी. इसके बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई.(फोटो क्रेडिट: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 09, 2026, 11:43 IST



