Rajasthan

Udaipur News: उदयपुर में शिव का अनोखा जलमग्न श्रृंगार, जलधारा के बीच हुए बाबा रामेश्वर के दर्शन

Last Updated:August 25, 2026, 15:22 IST

सावन के पावन महीने में उदयपुर के रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अनूठा जलमग्न श्रृंगार किया. शिवलिंग के चारों ओर पानी भरकर बाबा को आधे हिस्से तक जल में विराजित किया गया, जबकि ऊपर लगातार जलाभिषेक और आकर्षक लाइटिंग ने पूरे दृश्य को दिव्य बना दिया. इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाआरती में शामिल होकर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाए.

उदयपुर. सावन के पावन महीने में उदयपुर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग स्वरूपों में अनूठा श्रृंगार किया जा रहा है. इसी कड़ी में रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार भगवान शिव का खास जलमग्न श्रृंगार किया गया. मंदिर में शिवलिंग के चारों तरफ पानी भरकर उसे करीब आधे हिस्से तक जल में विराजित किया गया. पानी के बीच भगवान शिव का यह स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. शिवलिंग के ऊपर लगातार जलाभिषेक होता रहे, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई. जल से घिरे शिवलिंग पर लगातार गिरती जलधारा और आसपास की सजावट ने पूरे दृश्य को बेहद मनमोहक बना दिया. मंदिर परिसर में विशेष लाइटिंग की गई, जिससे जलमग्न स्वरूप में विराजमान बाबा रामेश्वर महादेव की छटा और भी सुंदर नजर आई.

भगवान शिव के इस अनूठे श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे.भक्तों ने जलमग्न स्वरूप में बाबा रामेश्वर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे.श्रद्धालुओं में भगवान शिव के इस खास स्वरूप को लेकर काफी उत्साह नजर आया. रामेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से किए गए इस विशेष श्रृंगार के बाद भगवान भोलेनाथ की महाआरती भी की गई. आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय माहौल में सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.

सावन के पूरे महीने रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों का विशेष श्रृंगार किया जाता हैं.हर बार श्रद्धालुओं के लिए कुछ अलग और खास देखने को मिलता है. इससे पहले मंदिर में अमरनाथ धाम की झांकी और उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती के स्वरूप में की गई सजावट भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही थी. इस बार जलमग्न श्रृंगार के जरिए भगवान शिव के जल स्वरूप को खास तरीके से प्रस्तुत किया गया.पानी के बीच विराजित शिवलिंग, लगातार होता जलाभिषेक, आकर्षक रोशनी और मंदिर की सजावट ने श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ एक अलग दृश्य अनुभव भी दिया.सावन में रामेश्वर महादेव मंदिर का यह अनूठा आयोजन शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 25, 2026, 15:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj