Rajasthan

Udaipur News: अग्नि चक्र के बीच योग, उदयपुर के युवाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर लोग रह गए हैरान!

Last Updated:June 20, 2026, 21:16 IST

International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उदयपुर के युवा योग प्रशिक्षक शुभम पूर्विया और उनकी टीम ने धधकती आग के बीच योगाभ्यास कर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया. भीषण गर्मी और अग्नि चक्र के बीच आधे घंटे तक विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर साधकों ने “योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराया. यह उपलब्धि योग की शक्ति, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का प्रेरणादायक संदेश देती है.

उदयपुर. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर के युवा योग प्रशिक्षक शुभम पूर्विया और उनके योग प्रशिक्षणार्थियों ने एक ऐसा अनूठा कारनामा कर दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. भीषण गर्मी और नौतपा के प्रचंड तापमान के बीच इन योग साधकों ने अग्नि के बीच योगाभ्यास कर “योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराया है. उदयपुर के समीप थूर गांव निवासी शुभम पूर्विया के नेतृत्व में मोविस सुथार, विहान पटेल, खुशी डांगी, हिमाक्ष डांगी, भावेश वैष्णव और यश डांगी सहित कई बच्चों ने इस रिकॉर्ड में भाग लिया. योग साधकों ने मैदान में उपलों और कंडों से एक अग्नि चक्र तैयार किया. इसके बाद चारों ओर धधकती आग के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया.

इस दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित कई कठिन योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया. आग की तपिश और गर्म मौसम के बावजूद सभी साधकों ने पूरे आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ योग किया. इस चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन को देखकर मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए. शुभम पूर्विया ने बताया कि इस रिकॉर्ड का उद्देश्य केवल एक नया कीर्तिमान बनाना नहीं था, बल्कि लोगों तक योग का वास्तविक संदेश पहुंचाना था. उनका कहना है कि योग हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन और शरीर पर नियंत्रण हो तो हर चुनौती का सामना किया जा सकता है.  शरीर गर्म हो सकता है, लेकिन मन को शांत रखना योग की सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने कहा कि अग्नि चक्र के बीच योग करना आसान नहीं था. इसके लिए लंबे समय तक अभ्यास, अनुशासन और मानसिक तैयारी की जरूरत होती है. योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से ही व्यक्ति अपने शरीर और मन को नियंत्रित कर सकता है. गौरतलब है कि शुभम पूर्विया इससे पहले भी योग के क्षेत्र में दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं. वे लगातार योग के माध्यम से युवाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उनकी यह नई उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है. योग दिवस पर बना यह रिकॉर्ड युवाओं को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक मजबूत संदेश भी दे रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj