झुंझुनूं में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिलाओं पर धमकी और अभद्रता के आरोप

Last Updated:June 28, 2026, 12:43 IST
Jhunjhunu Government Land Encroachment Dispute: झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के देवीपुरा बणी गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और पक्का निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद हल्का पटवारी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसके सामने ही बावरिया परिवार की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की, चप्पल दिखाकर धमकियां दीं और गाली-गलौच की. ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने नवलगढ़ डीएसपी को शिकायत देकर सरकारी भूमि से कथित अवैध निर्माण हटाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ख़बरें फटाफट
झुंझुनूं के देवीपुरा बणी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और पक्का निर्माण को लेकर विवाद गहराया
झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के देवीपुरा बणी गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और पक्का निर्माण कराने के आरोप को लेकर रविवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद हल्का पटवारी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसके सामने ही कथित रूप से बावरिया परिवार की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकियां दीं. ग्रामीणों का कहना है कि पूरे ममले की जानकारी रहने के बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित परिवार पहले सरकारी भूमि पर कच्चे छप्पर बनाकर रह रहा था, लेकिन अब उसी स्थान पर बिना अनुमति पक्का निर्माण कराया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी.
इसके बाद हल्का पटवारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया. इसी दौरान परिवार की कुछ महिलाएं आक्रोशित हो गईं और उन्होंने ग्रामीणों को खरी-खोटी सुनाते हुए चप्पल दिखाकर अभद्रता की. आरोप है कि महिलाओं ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. ग्रामीणों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पटवारी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन निर्माण कार्य रुकवाने या स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है.
ग्रामीणों ने डीएसपी को सौंपा शिकायत पत्र
घटना के बाद ग्रामीण नवलगढ़ डीएसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपते हुए सरकारी भूमि से कथित अवैध निर्माण हटाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित परिवार आए दिन गांव में विवाद करता है और विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है. साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई कुछ चोरी की घटनाओं में भी परिवार की संलिप्तता होने का संदेह जताया है.
कार्रवाई नहीं हुई तो कल ग्रामीण करेंगे आंदोलन
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सरकारी भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण के मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा. उनका कहना है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. फिलहाल, सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण, ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले में जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो की न्यूज18 पुष्टि नहीं करता है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Rajasthan



