Rajasthan

17 साल के प्रिंस की मौत पर बवाल, पेटीज खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Last Updated:August 14, 2026, 13:08 IST

Jaipur Student Prince Soni Death Case: झोटवाड़ा के महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस सोनी की मौत के बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है. 17 वर्षीय प्रिंस की बुधवार को स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद वह अचेत हो गया. परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद स्कूल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय परिवार को सूचना दी. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन वहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया. गुरुवार को परिजन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन किया. ‘वी वांट जस्टिस’ के नारों के बीच संस्था प्रधान और जिम्मेदार शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की गई. कैंटीन की पेटीज की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है. मौत की असली वजह रिपोर्ट के बाद सामने आएगी.

ख़बरें फटाफट

प्रिंस की मौत पर स्कूल में बवाल, पेटीज के बाद बिगड़ी थी तबीयत, जांच जारीZoomजयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस सोनी की मौत पर बवाल

जयपुर. झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार को स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रिंस अचेत हो गया था. परिजनों के मुताबिक, लंच के दौरान उसने स्कूल कैंटीन से आलू की पेटीज खाई थी, जिसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया. छात्र की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों के साथ स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए गए और संस्था प्रधान सहित जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. परिजनों का आरोप है कि प्रिंस की हालत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रशासन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय परिवार को सूचना दी और उन्हें स्कूल बुलाया. परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंस को निजी अस्पताल लेकर गए. वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. दूसरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया.

आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं के छात्र प्रिंस सोनी की मौत के बाद परिजनों और विद्यार्थियों का आक्रोश का माहौल है. आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए संस्था प्रधान और आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शन के दौरान स्कूल परिसर ‘वी वांट जस्टिस’ के नारों से गूंज उठा. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रिंस को न्याय दिलाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्कूल बंद करने की मांग भी उठाई. परिजन स्कूल प्रशासन के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शन के चलते स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

प्रिंस की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है. उनका कहना है कि जब छात्र स्कूल में अचेत हुआ था, तब उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था. परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो प्रिंस की जान बच सकती थी. इसी को लेकर उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है. प्रदर्शन के दौरान परिजन संस्था प्रधान सहित जिम्मेदार शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बंद करने की मांग भी उठाई. बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुए. विरोध के चलते स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा.

कैंटीन की पेटीज पर भी परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों ने स्कूल कैंटीन में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि लंच के दौरान पेटीज खाने के बाद ही प्रिंस की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. हालांकि पेटीज खाने और छात्र की मौत के बीच सीधा संबंध अभी साबित नहीं हुआ है. यह जांच का विषय है कि छात्र की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्र के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस स्कूल प्रशासन, परिजनों एवं इससे से जुड़े अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट सामने आने के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्र की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और स्कूल प्रशासन की ओर से उसे समय पर अस्पताल पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 13:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj