Rajasthan

अजमेर भाजपा नेता के भाई की मौत पर मचा बवाल, झाड़ियों में पड़ा मिला था शव, पुलिस आई अलर्ट मोड पर

Last Updated:July 06, 2026, 14:06 IST

Ajmer News : अजमेर में भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच अमरजान जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की मौत पर बवाल मच गया है. परिजनों का आरोप है कि देवकरण की हत्या की गई है. जाजड़ा का शव रविवार को झाड़ियों में पड़ा मिला था. मृतक के परिजनों और समर्थकों ने मामले का खुलासे हुए बिना शव उठाने से इनकार कर दिया है. हालात को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है. अजमेर भाजपा नेता के भाई की मौत पर मचा बवाल, झाड़ियों में पड़ा मिला शवZoomमृतक के परिजनों और समर्थकों ने जेएलएन अस्पताल के बाहर धरना दे रखा है.

अजमेर. अजमेर भाजपा नेता और पूर्व सरपंच अमरजान जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जाजड़ा के परिजनों और समर्थकों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. वे अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर डटे हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक इस मामले को लेकर पूरा खुलासा नहीं होगा तब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी. फिलहाल शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार रविवार को देवकरण का शव गेगल थाना इलाके के छातड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. जाजड़ा का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इस बीच कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. उनमें देवकरण झाड़ियां के बीच छिपता हुआ और पत्थरों से बचता हुआ दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर देवकरण के अत्यधिक नशे की बात भी सामने आई.

परिजनों का आरोप-देवकरण को संभवतया नशे की ओवरडोज दी गई हैदूसरी तरफ जाजड़ा के परिजनों और समर्थकों का कहना है कि वह समझदार व्यक्ति था. वह इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है. उसे किसी ने या तो नशे की ओवरडोज दी है या फिर उसकी हत्या की गई है. शव मिलने के बाद पुलिस ने आश्वस्त किया था सोमवार को सुबह इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी. परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसके कारण मोर्चरी के बाहर लोग जमा हैं और वे पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

परिजनों और समर्थकों ने शव उठाने से किया इनकारउनका कहना है कि जब तक यह साफ नहीं होगा कि यह नैचुरल मौत है या हत्या तब तक वे शव को लेकर आगे की कोई कार्रवाई में नहीं होने देंगे. वहीं शव को भी अस्पताल से नहीं उठाया जाएगा. फिलहाल पुलिस उनसे समझाइश कर रही है कि केस की निष्पक्ष जांच होगी. लेकिन उससे पहले पोस्टमार्टम होना जरुरी है. पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा की मौत के क्या कारण रहे हैं.

जाजड़ा की गाड़ी और मोबाइल से भी जानकारी जुटाई जा रही हैमौत से पहले देवकरण जहां-जहां गया पुलिस वहां-वहां पहुंचकर सभी से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही उसकी गाड़ी और मोबाइल से भी जानकारी जुटाई जा रही है. देवकरण के ड्राइवर से भी पूछताछ की गई है. बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं जाजड़ा के परिजनों और समर्थकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj