National

इन मूलांक वाले लोगों के लिए वरदान है तांबे का सिक्का, जेब में रखते ही खिंचा चला आएगा धन!

Last Updated:July 06, 2026, 14:08 IST

सनातन परंपरा में धातुओं का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बताया गया है. तांबा ऐसी ही एक धातु है, जिसे सूर्य देव से जुड़ा हुआ माना जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसे लोगों के लिए अपने पास तांबे का सिक्का रखना शुभ माना जाता है. अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं मूलांक 1 वालों को तांबे का सिक्का रखने के क्या लाभ मिलते हैं…इन मूलांक वाले लोगों के लिए वरदान है तांबे का सिक्का, जेब में रखते ही होगा लाभZoom

अंक शास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा पर गहरा प्रभाव डालती है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका संबंध मूलांक 1 से माना जाता है, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है. धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं में सूर्य को आत्मबल, यश, नेतृत्व और ऊर्जा का कारक माना गया है. कहा जाता है कि अगर मूलांक 1 के जातक अपने पास तांबे का सिक्का रखें तो यह सूर्य तत्व को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है. इससे आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातक तांबे के सिक्के अपने पास क्यों रखें…

1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगअगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. इन तारीख में जन्मे लोगों को हमेशा अपने पास तांबे का सिक्का रखना चाहिए. अंक शास्त्र के अनुसार, तांबे का सिक्का रखने से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है और सूर्यदेव की कृपा से करियर और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी, वित्तीय स्थिरता और सकारात्मक सोच मजबूत होती है. साथ ही सूर्य जनित दोष भी दूर होते हैं.

करियर के विकास को देता है बढ़ावातांबा सूर्यदेव से जुड़ा है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक है. अंक ज्योतिष के अनुसार, अपने साथ तांबे का सिक्का रखने से आत्मविश्वास बढ़ाने, बाधाओं को कम करने और आपके करियर या व्यवसाय में प्रगति का समर्थन करने में मदद मिल सकती है. नौकरी करने वालों की परेशानियां दूर होती हैं और तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है.

वित्तीय स्थिरता में सुधार करने में सहायकअगर आपको पैसे बचाने में कठिनाई होती है या आप अधिक खर्च करते हैं, तो यह सरल उपाय मदद कर सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले अपने साथ तांबे का सिक्का रखते हैं तो धन संबंधित समस्या दूर होती है और अपने बजट को लेकर भी जागरूकता बढ़ती है. तांबे का सिक्का साथ रखने से बेहतर वित्तीय स्थिरता बनाने में मदद मिलती है.

सकारात्मक सोच को करता है प्रोत्साहितआत्मविश्वास को मूलांक 1 वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी ताकत में से एक माना जाता है. तांबे का सिक्का रखने से सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है, निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है. साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है और कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.

इस तरह करें उपायरविवार की सुबह, एक तांबे के सिक्के को गंगाजल से साफ करें. इसके बाद सिक्के के चारों ओर एक लाल पवित्र धागा (कलावा) भी बांध सकते हैं और ध्यान रखें कि यह हमेशा साफ रहे. सूर्य देव का स्मरण करते हुए, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. साथ ही आप लाल चंदन की माला से 108 बार सूर्य मंत्र जैसे ॐ सूर्याय नमः का जप करना चाहिए. जप करने के बाद तांबे के सिक्के को अपने बटुए या जेब में रख लें.

About the AuthorParag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj