World

Venezuela Earthquake Latest Update Bhukamp India Send Help Death Toll- वेनेजुएला में आए भूकंप से मची तबाही 1000 लोगों की मौत

Last Updated:June 27, 2026, 07:07 IST

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए दो जोरदार भूकंपों के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है. 3,360 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. सैकड़ों लोग अब भी मलबे में फंसे हैं. मौत का आंकड़ा हजारों में जा सकता है. भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. मेडिकल टीम और राहत सामग्री भेजी गई है.

वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंपों के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात अभियान चला रहे हैं, लेकिन भारी मशीनों की कमी के कारण राहत बचाव का काम धीमा पड़ गया है. अब तक 920 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3,360 से अधिक लोग घायल हैं. सरकार का कहना है कि सैकड़ों लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और लापता लोगों की संख्या 50 हजार से अधिक दर्ज की गई है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने आशंका जताई है कि अंतिम मृतकों का आंकड़ा 10 हजार से भी ऊपर जा सकता है.

राजधानी कराकास के पास मौजूद तटीय शहर ला ग्वाइरा में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. यहां 100 से अधिक इमारतें, जिनमें कई बहुमंजिला अपार्टमेंट भी शामिल हैं, पूरी तरह ढह गईं. सड़कों पर दरारें पड़ गई हैं और कई इलाकों में इमारतें मलबे के ढेर में बदल चुकी हैं. लोग अपने हाथों और छोटे औजारों से मलबा हटाकर परिजनों को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेन और अन्य भारी मशीनों की कमी के कारण मलबे में फंसे लोगों तक समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है. कई जगह स्वयंसेवक मोटरसाइकिलों से भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचा रहे हैं.

Add as Preferred Source on Google

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने ला ग्वाइरा में राहत कार्य तेज करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और 2,600 टन खाद्य सामग्री वितरित करने का दावा किया है.

भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) शुरू किया है. भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान राहत सामग्री लेकर रवाना हुए हैं. भारत ने 41 सदस्यीय विशेष मेडिकल और राहत दल, फील्ड हॉस्पिटल, पोर्टेबल अस्पताल, दवाइयां और 35 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा है.

भूकंप के बाद दुनिया भर से मदद पहुंचनी शुरू हो गई है. अमेरिका ने 15 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है और राहत कार्य के लिए दो सैन्य जहाज, हेलीकॉप्टर तथा विमान तैनात किए हैं. इसके अलावा मेडिकल स्टाफ तैनात किया है.

मेक्सिको ने 250 सैन्य बचावकर्मी, पांच खोजी कुत्ते और विशेष उपकरण भेजे हैं. स्पेन, स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, चीन और डोमिनिकन रिपब्लिक सहित कई देशों ने भी राहत दल, मेडिकल टीमें और जरूरी सामान भेजा है.

अल सल्वाडोर, स्पेन और अन्य देशों से पहुंचे बचाव दल ड्रोन, हीट स्कैनर और खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. बचावकर्मियों का कहना है कि कई जगहों से अब भी लोगों के जिंदा होने के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए समय के खिलाफ दौड़ जारी है.

भूकंप ऐसे समय आया है जब वेनेजुएला पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 70 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि देश के तेल उद्योग को अब तक बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj