विनोद खन्ना की हीरोइन, ऋषि कपूर-सनी देओल संग भी आईं नजर, डेब्यू फिल्म में शशि कपूर ने जिसे जड़ दिया था थप्पड़

Last Updated:April 18, 2026, 05:01 IST
ऋषि कपूर की वो हीरोइन, जो कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं. लेकिन किस्मत ऐसी चमकी कि वह एक्ट्रेस बन गईं. पद्मिनी कोल्हापुरे की छोड़ी हुई फिल्म से ये एक्ट्रेस प्यार के करीब पहुंची. लेकिन पहली ही फिल्म में हसीना को शशि कपूर ने जड़ दिया था थप्पड़.
नई दिल्ली. वो परमसुंदरी जिसने अपने करियर में सनी देओल, राजेश खन्ना और शशि कपूर समेत हर बड़े कलाकार के साथ काम किया. ये एक्ट्रेस राजेश खन्ना संग भी काम कर चुकी है. विनोद खन्ना के साथ भी ये हसीना फिल्म बंटवारा में नजर आई थीं. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)
हिंदी सिनेमा वो सुंदरी कोई और नहीं, पूनम ढिल्लों हैं. पूनम तो कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थीं. लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग की ही दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. 18 अप्रैल 1962 को चंडीगढ़ में जन्मीं पूनम ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में काम करेंगी. दोस्तों के कहने पर उन्होंने दिल्ली में ‘मिस यंग इंडिया’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, वो भी बिना अपने माता-पिता को बताए.
पूनम ने कभी सोचा ही नहीं था कि वो ये कॉन्टेस्ट जीत जाएंगी. लेकिन जब उन्होंने ये खिताब जीत लिया, तो वो थोड़ा घबरा गईं कि घरवालों को कैसे बताएं. अगले दिन अखबार में उनकी फोटो छपने वाली थी, इसलिए हिम्मत करके उन्होंने घर पर सब कुछ बता दिया. हालांकि उन्हें ज्यादा डांट नहीं पड़ी.
Add as Preferred Source on Google
इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद भी पूनम फिल्मों में आने के लिए तैयार नहीं थीं. उन्हें इसके बाद शशि कपरू की फिल्म ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. बाद में ये फिल्म भी बन ही नहीं पाई.
इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया. लेकिन इस फिल्म के लिए भी पहले उनकी फैमिली तैयार नहीं थी. क्योंकि फिल्म की शूटिंग दिल्ली में थी, तो आखिरकार उन्होंने फिल्म के लिए हामी दे दी. लेकिन फिल्म में मौजूद किसी भी स्टार को वह जानती नहीं थीं, वो सेट पर भी काफी नर्वस रहती थीं.
फिल्म ‘त्रिशूल’ के एक सीन के लिए तो पूनम काफी नर्वस हो गई थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि एक सीन में शशि कपूर उन्हें थप्पड़ मारने वाले थे. इस सीन को रीयल बनाने के लिए सुपरस्टार ने एक्ट्रेस को सच में थप्पड़ जड़ दिया था.
इस सीन के दौरान शशि कपूर ने मजाक में कहा था कि जितने थप्पड़ लगेंगे, उतने ही किस मिलेंगे. लेकिन राहत की बात ये रही कि वो सीन एक ही टेक में पूरा हो गया.डेब्यू फिल्म में ही ऐसा एक्सपीरियंस उनके लिए भी आसान नहीं था. लेकिन पूनम ने एक ही शॉट में सीन ओके कर दिया.
बता दें कि अपने करियर में पूनम ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘रेड रोज’ में काम किया था. इतना ही नहीं राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 6 फिल्मों ‘रेड रोज’ (1980), ‘दर्द’ (1981), ‘निशान’ (1983), ‘जमाना’ (1985), ‘आवाम’ (1987), ‘जय शिव शंकर’ (1990) जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा सनी देओल के साथ साल 1984 में उन्होंने फिल्म ‘सोहनी महिवाल’ में भी काम किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 18, 2026, 05:01 IST



