विनोद खन्ना की हीरोइन, 7 गानों ने स्ट्रगलर से बना दिया टॉप एक्ट्रेस, 1 के तो 7 दिन में बिके थे एक करोड़ कैसेट

Last Updated:May 03, 2026, 21:50 IST
अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान और विनोद खन्ना संग काम कर चुकीं वो हसीना, जिसने अपने करियर में हिट से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं. लेकिन फिल्में तो छोड़िए, इस हसीना के गानों ने ही इस एक्ट्रेस का करियर चमका दिया था.
नई दिल्ली. बला की खूबसूरत वो हसीना, जिसने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए. फिल्मों की सफलता तो छोड़िए, हसीना के गानों ने ही उन्हें स्ट्रगलर से टॉप एक्ट्रेस बना दिया था. इस एक्ट्रेस के एक गाने के तो 7 दिन में ही 1 करोड़ कैसेट बिक गए थे.
वो परमसुंदरी हसीना कोई और नहीं, माधुरी दीक्षित हैं. विनोद खन्ना के साथ उन्होंने फिल्म दयावान में काम किया था. फिल्म का गाना आज फिर तुम पर प्यार आया है, आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.
इसके अलावा फिल्म तेजाब का गाना ‘एक दो तीन’ ने तो माधुरी दीक्षित की किस्मत ही चमका दी थी. फिल्म के इस गाने के बाद वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. ये गाना उनके लिए वरदाना साबित हुआ था.
Add as Preferred Source on Google
इसके बाद फिल्म बेटा का गाना धक-धक करने लगा. इस गाने ने तो माधुरी दीक्षित की छवि ही बदलकर रख दी थी. इस गाने के बाद उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से नई पहचान मिली थी. ये गाना उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.
फिर आया फिल्म खलनायक का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’. इस गाने ने तो माधुरी दीक्षित के करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. अपने समय का ये एक बोल्ड गाना था. आनंद बख्शी के लिखे इस गाने के 1 करोड़ ऑडियो कैसेट बिके थे.
फिल्म हम आपके हैं कौन का गाना दीदी तेरा देवर दीवाना. आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.इस गाने में जामुनी साड़ी में माधुरी ने ऐसा ठुमका लगाया था कि बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था.
इसके अलावा फिल्म देवदास का गाना मार डाला भी सुपर डुपर हिट हुआ था. एक तवायफ के रोल में माधुरी ने इस गाने में जो नजाकत दिखाई, जो एक्सप्रेशंस दिए देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं.
फिल्म देवदास का ही गाना डोला रे डोला में माधुरी ने ऐश्वर्या राय को ऐसी टक्कर दी थी कि गाने के आते ही थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा था. फिल्म तो हिट थी ही, फिल्म के सभी गाने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा गए थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



