Rajasthan

‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं, यह मेरा आखिरी कॉल’, पिता से कहने के बाद जज अमन शर्मा ने दे दी जान

Last Updated:May 03, 2026, 22:15 IST

Judge Aman Sharma Suicide Case: दिल्ली में तैनात अलवर के जज अमन शर्मा की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पिता को ‘अंतिम कॉल’ करने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. परिजनों ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से तनाव में थे और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना के बाद पत्नी पक्ष अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

अलवर: दिल्ली के कोर्ट में तैनात अलवर के जज अमन शर्मा ने ग्रीन पार्क इलाके में आत्महत्या कर ली. रविवार को जज अमन शर्मा का शव उनके घर अलवर के हसन खां मेवात नगर पहुंचा. जहां तीज की श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया. जज अमन शर्मा के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने उनको मुखाग्नि दी. इस दौरान दिल्ली हरियाणा राजस्थान कैडर के कई वरिष्ठ जज अलवर पहुंचे. जज ने सुसाइड से एक दिन पहले पिता को कॉल कर दिल्ली बुलाया था.

इस दौरान उन्होंने पिता से कहा था कि ‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं.’ शनिवार सुबह जज ने आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद अमन की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई. अंतिम संस्कार के वक्त पत्नी पक्ष का कोई मौजूद नहीं था. परिजनों ने बताया 2021 में अमन की पोस्टिंग हुई थी, मृतक जज अमन के दो बच्चे है, जिसमें एक बच्चा 2 साल का तो दूसरा 5 महीने का बताया जा रहा है. इस घटना के बाद अमन की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई.

एक मई की रात प्रेम प्रकाश के पास आया था फोन

अमन की बहन के ससुर राजेश ने बताया कि एक मई को रात 8 बजे अमन का प्रेम प्रकाश के पास फोन आया कि यह मेरा अंतिम कॉल है. उसके बाद प्रेम प्रकाश भी उसी रात को दिल्ली पहुंच गए. अमन को वहां काफी टॉर्चर किया ओर दो मई को दोपहर में आत्महत्या कर ली. अमन की साली जम्मू में आईएएस है. अमन का छोटा भाई भी सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक अवसाद में है. उन्होंने कानून के हिसाब से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सब एक समान है, दोषी को सजा मिलनी चाहिए.

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

पड़ोस के लोगों ने कहा कि शादी के बाद अमन की पत्नी अलवर कम आती थी. कुछ माह पहले उसकी डिलीवरी अलवर के एक निजी अस्पताल में हुई थी. अमन व उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी की बहन और उसके पति भी पुलिस में सीनियर पद पर तैनात हैं. परिजनों ने बताया कि जब अमन ने आत्महत्या की तो उस समय उसकी पत्नी की बहन भी घर में मौजूद थी.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj