Sports

‘अजगरी पिच’ पर विराट-गिल आमने सामने, पाटीदार के प्लान को उड़ा ने दे गुजरात का तूफान, ये मैच नहीं महाभारत है

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें शुक्रवार को आईपीएल मैच में आमने-सामने होंगी, जहां दोनों का लक्ष्य बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना है. चिन्नास्वामी की थोड़ी धीमी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे, जिससे टीम को छह विकेट से हार मिली थी. यह आरसीबी की इस सीजन में दूसरी हार थी, जिससे वह शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत करने का मौका गंवा बैठी.

रॉयल बैंगलुरु के पास आठ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है. उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक), दिल्ली कैपिटल्स और टाइटंस (6-6 अंक) हैं. मौजूदा चैंपियन आरसीबी को पता है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब उसे ज्यादातर मैच विरोधी टीम के मैदान पर खेलने हैं. वह अपने दो घरेलू मैच भी रायपुर में खेलेगा. आरसीबी अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत हासिल करके अपने फैंस को शानदार विदाई देना चाहेगा, लेकिन इसके लिए उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और मुश्किल हालात में भी बड़ा स्कोर बनाने का तरीका ढूंढना होगा.

बैटिंग में देना होगा बेस्ट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिल साल्ट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल पाया था. कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे छक्के मारने वाले बल्लेबाजों को भी रन बनाने के नए तरीके खोजने पड़े, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. इसलिए आरसीबी के बल्लेबाजों को एक प्लान बी तैयार रखना चाहिए, क्योंकि आक्रामक खेल हर बार काम नहीं आता.

गेम प्लान बदलेगी गुजरात

इसी तरह गुजरात टाइटंस भी अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से परेशान है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उसकी पूरी टीम 100 रन पर आउट हो गई थी और उसे 99 रन से हार मिली थी. इससे उसके नेट रन रेट पर भी असर पड़ा है. कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने कुछ हद तक अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन बी साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं. गुजरात टाइटंस के पास प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें बल्लेबाजों से पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है.

टीम इस प्रकार है: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj