Rajasthan

रेलवे ने शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को राहत दी, वैष्णो देवी के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शिड्यूल

रेलवे ने शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को राहत दी है. अब शेखावाटी क्षेत्र सीकर से वैष्णो देवी जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को खुशखबरी देते हुए यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है. रेलवे द्वारा वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 9 अप्रैल से शुरू होगी. जो राज्य के अलग-अलग जिलों से होते हुए वैष्णो देवी आएंगी. ये ट्रेन सीकर स्टेशन से भी गुजरेगी.

रेलवे के अनुसार, 9 अप्रैल से 25 जून तक वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसमें गाड़ी संख्या 09603 उदयपुर से प्रत्येक बुधवार रात 1:50 पर रवाना होगी, जो सुबह 11.15 बजे सीकर पहुंचेगी. सीकर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन 5 मिनट तक रुकेगी. इसके अलावा यह अगले दिन सुबह 6:35 बजे कटरा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09604 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से 10 अप्रैल से 26 जून को हर गुरुवार सुबह 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 3.25 बजे सीकर रुकते हुए दोपहर 1:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराववैष्णोदेवी स्पेशल ट्रेन राणाप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, सूरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट और जम्मू तवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी और इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिसमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार शामिल हैं.

गर्मी में वैष्णो देवी जाना आसान होगा आपको बता दें कि यह वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन 25 जून तक चलेगी, ऐसे में गर्मी के समय बहुत आसान होगा. इस ट्रेन के चलने से उन बुजुर्गों को काफी अधिक फायदा होगा जो अधिक चल नहीं सकते. इसके अलावा, खाटूश्याम जी आने वाले भक्तों को भी इस ट्रेन के चलने से काफी अधिक फायदा होगा. बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद में श्रद्धालु आसानी से वैष्णो देवी मंदिर भी जा सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj