Rajasthan

क्या बाड़मेर बॉर्डर पर किसी बड़ी साजिश की थी तैयारी? BSF ने पकड़ा पाक नागरिक? जांच एजेंसियां अलर्ट

Last Updated:May 07, 2026, 12:15 IST

Barmer Border Infiltration: बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से भारत में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आवेश पुत्र हुजूर बक्श के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीठी जिले का निवासी बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह 4 मई की रात या 5 मई की अलसुबह सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था. BSF ने उसे हिरासत में लेकर धनाऊ पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर बॉर्डर पर घुसपैठ! पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुआ शख्स, BSF ने दबोचाZoomबाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से भारत में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसफ ने पकड़ा

बाड़मेर. राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से बड़ी सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने आई है. धनाऊ थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से सरहद पार कर भारत में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पकड़ लिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति 4 मई की रात या 5 मई की अलसुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. BSF की सतर्कता के चलते उसे संदिग्ध गतिविधियों के दौरान हिरासत में लिया गया.

पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद आवेश पुत्र हुजूर बक्श के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीठी जिले का निवासी बताया जा रहा है. BSF ने आवश्यक प्रारंभिक कार्रवाई के बाद उसे धनाऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है.

जांच में जुटी है सुरक्षा एजेंसियां

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोहम्मद आवेश किस उद्देश्य से भारत में घुसा था. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने सीमा किस परिस्थिति में पार की और उसके पीछे कोई साजिश या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था. इसके साथ ही उसके मोबाइल, दस्तावेज और अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड पर हैं. ऐसे में BSF की सतर्कता के चलते संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त पूछताछ पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ जारी

धनाऊ और आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. सीमा पर निगरानी बढ़ाने के साथ स्थानीय पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.  सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह घुसपैठ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं. फिलहाल पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से गहन पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है. संयुक्त जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह गलती से सीमा पार कर आया था या फिर उसके पीछे कोई अन्य मकसद छिपा हुआ था.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj