सवाई माधोपुर में बवाल, रात के अंधेरे में युवक को गोलियों से उड़ाया, दहशत और तनाव फैला

Last Updated:May 07, 2026, 11:06 IST
Sawai Madhopur News : सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना इलाके में बुधवार देर रात को एक युवक को गोली मारकर और तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल हो गया. हत्या आपसी रंजिश में की गई बताई जा रही है. हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
सवाई माधोपुर में हत्या की इस वारदात को अंजाम आपसी रंजिश में दिया गया बताया जा रहा है.
सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर जिले के मीना बड़ौदा गांव में एक युवक की रात के अंधेरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे. उन्होंने आते युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और फिर तलवार से भी हमला किया. हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवक की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई. देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाकर उसे गंगापुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया. वहां आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. हमलावरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हत्या की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है.
पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर उपखंड के मीना बड़ौदा गांव में बुधवार को देर रात हुई. हत्या का शिकार हुआ युवक अवधेश (27) मीना बड़ौदा गांव का रहने वाला था. वह देर रात को अपने दो चाचा के साथ रिश्तेदारी में जाकर वापस गांव लौट रहा था. गांव से करीब 100 मीटर पहले उन्होंने फ्रेश होने के लिए गाड़ी रोकी. उसके बाद उसके दोनों चाचा फ्रेश होने के लिए चले गए. अवधेश गाड़ी के पास ही खड़ा था. उसी दौरान अचानक वहां दनदनाती दो गाड़ियां आईं.
हमलावरों ने आते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीउन गाड़ियों में से कुछ हमलावर उतरे. उन्होंने आते ही अवधेश पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोलियां उसके पैरों में लगी. उसके बाद हमलावर उस पर तलवार लेकर टूट पड़े. हमले में अवधेश मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देते ही हमलावर वहां से फरार हो गए. गोलियों की आवाज और हो हल्ला सुनकर उसके दोनों चाचा जब तक वहां पहुंचे हमलावर वहां से भाग छूटे थे. उसके बाद अवधेश के चाचा ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी. अवधेश की हत्या की सूचना मिलते ही मीणा बड़ौद गांव में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची.
हत्या का कारण आपसी पुरानी रंजिश बताया जा रहा हैपुलिस ने मौका मुआयना कर शव को वहां उसे उठवाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावर अवधेश की गाड़ी का पीछा कर रहे थे. बाद में मौका मिलते ही उस पर हमला कर दिया. हत्या का कारण आपसी पुरानी रंजिश को माना जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. वजीरपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है. एफएसएल टीम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan



