Washing Machine Cleaning Tips: दिवाली पर वॉशिंग मशीन भी चमकाएं, इन 6 तरीकों से अंदर की गंदगी होगी साफ

Last Updated:October 30, 2026, 09:00 IST
Washing Machine Cleaning Tips: दिवाली की साफ-सफाई में घर के हर कोने को चमकाने के साथ वॉशिंग मशीन की सफाई करना भी जरूरी है. लगातार कपड़े धोने से मशीन के ड्रम, फिल्टर, रबर सील और डिटर्जेंट बॉक्स में साबुन के अवशेष, धूल, बाल और गंदगी जमा हो सकती है. इससे मशीन में बदबू आने और कपड़ों की सफाई प्रभावित होने की समस्या हो सकती है. वॉशिंग मशीन को साफ करने के लिए सबसे पहले उसका प्लग निकालें और ड्रम को मुलायम कपड़े से पोंछें. इसके बाद फिल्टर, रबर सील और डिटर्जेंट ट्रे की अच्छी तरह सफाई करें. मशीन के बाहरी हिस्से को हल्के गीले कपड़े से साफ करें. आखिर में निर्माता के निर्देशों के अनुसार ड्रम क्लीन मोड चलाएं और दरवाजा खुला छोड़ दें, ताकि नमी सूख सके.
दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई में हर कोने को चमकाने पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने वाली वॉशिंग मशीन अक्सर इस सफाई से छूट जाती है. लगातार कपड़े धोने के कारण मशीन के अंदर डिटर्जेंट के अवशेष, धूल, बाल और नमी जमा हो सकती है. ऐसे में त्योहार से पहले वॉशिंग मशीन की सफाई करना भी जरूरी है. इससे मशीन के अंदर जमा गंदगी को हटाने में मदद मिलती है और मशीन को साफ-सुथरा रखा जा सकता है.
सबसे पहले ड्रम की सफाई करें. मशीन को साफ करने से पहले उसका प्लग निकाल दें. इसके बाद ड्रम के अंदर किसी मुलायम और साफ कपड़े से गंदगी को पोंछें. ड्रम में अगर साबुन या गंदगी की परत दिखाई दे रही है तो मशीन के अनुसार वॉशिंग मशीन क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सफाई के लिए किसी तेज केमिकल का इस्तेमाल करने से नुकसान पहुंच सकता है.
फिल्टर की सफाई भी बेहद जरूरी है. वॉशिंग मशीन के फिल्टर में कपड़ों से निकले धागे, बाल, रेशे और छोटे कण जमा हो सकते हैं. मशीन के मॉडल के अनुसार फिल्टर की जगह अलग हो सकती है, इसलिए इसे निकालने से पहले मैनुअल में दिए निर्देश जरूर देखें. फिल्टर निकालकर उसमें जमा गंदगी साफ करें और अच्छी तरह सुखाने के बाद उसे वापस सही तरीके से लगा दें.
Add as Preferred Source on Google
रबर सील की सफाई करना भी न भूलें. खासकर फ्रंट लोडिंग मशीन में दरवाजे के आसपास लगी रबर सील के अंदर की सतह में पानी, साबुन और गंदगी जमा हो सकती है. रबर को हल्के साबुन वाले पानी और मुलायम कपड़े से साफ करें. तहों के अंदर जमा गंदगी निकालने के बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछना भी जरूरी है, जिससे नमी ज्यादा देर तक जमा न रहे.
डिटर्जेंट बॉक्स भी अच्छी तरह साफ करें. डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर के लगातार इस्तेमाल से ट्रे में सफेद परत या साबुन के अवशेष जमा हो सकते हैं. ट्रे अगर मशीन से निकलने वाली है तो उसे निकालकर पानी से धोएं और कोनों की गंदगी को मुलायम ब्रश से साफ करें. सफाई के बाद ट्रे को सुखाकर वापस लगाएं.
मशीन के बाहर की सफाई भी जरूरी है. मशीन के कंट्रोल पैनल, दरवाजे और ऊपरी हिस्से पर भी धूल जमा होती रहती है. इन्हें हल्के गीले कपड़े से पोंछकर तुरंत सूखे कपड़े से साफ कर दें. कंट्रोल पैनल और इलेक्ट्रिकल हिस्सों पर सीधे पानी या ज्यादा नमी डालने से बचें. साथ ही मशीन के आसपास की जगह को भी साफ रखें, जिससे धूल और नमी जमा न हो.
आखिर में मशीन को खाली चलाकर सफाई पूरी करें. मशीन में कपड़े डाले बिना उसके मैनुअल में दिए गए ‘Tub Clean’ या ‘Drum Clean’ का इस्तेमाल किया जा सकता है. क्लीनिंग साइकिल चलाएं और सफाई पूरी होने के बाद दरवाजा कुछ देर खुला छोड़ दें, जिससे अंदर की नमी सूख सके. इस तरह दिवाली से पहले वॉशिंग मशीन की भी अच्छी तरह सफाई हो जाएगी.
वॉशिंग मशीन की सफाई का तरीका उसके मॉडल और निर्माता के निर्देशों के अनुसार अलग हो सकता है. किसी भी क्लीनिंग प्रोडक्ट या घरेलू सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले मशीन के यूजर मैनुअल में दिए निर्देश जरूर पढ़ें. गलत तरीके से सफाई करने पर मशीन को नुकसान हो सकता है. इसलिए वाॅशिंग की सफाई में सावधानी रखना बेहद जरूरी है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 30, 2026, 09:00 IST



