What Is Lipid Profile: लिपिड प्रोफाइल क्या होता है?

Last Updated:October 30, 2026, 08:01 IST
What Is Lipid Profile: इसमें कोई दोराय नहीं है कि कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल पर बीमारी के खतरे को बढ़ाता है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि यदि आपके ब्लड रिपोर्ट में एलडीएल का लेवल हाई हो और एचडीएल का लेवल लो हो तो आपको दिल से जुड़ी बीमारी होना तय है. इस लेख में हेल्थ एक्सपर्ट से समझिए लिपि़ड प्रोफाइल क्या होता है?
ख़बरें फटाफट
What Is Lipid Profile: कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, जो शरीर की कोशिकाओं को बनाने और कई जरूरी काम करने में मदद करता है.दिल को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर जानना जरूरी है, क्योंकि इसका असंतुलन दिल के रोगों का खतरा बढ़ा सकता है. ये दो तरह के होते हैं- एचडीएल (गुड) और एलडीएल(बैड) कोलेस्ट्रॉल. .
द्वारका स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. आशीष अग्रवाल बताते हैं कि जब खून में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो ये धमनियों की दीवारों पर जमा होकर रक्त के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. लेकिन ये खतरा सिर्फ एलडीएल और एचडीएल के स्तर पर निर्भर नहीं करता है.
लिपिड प्रोफाइल क्या है?लिपिड प्रोफाइल एक सामान्य ब्लड टेस्ट है, जिससे खून में मौजूद वसा की मात्रा मापी जाती है. इसमें कुल कोलेस्ट्रॉल, LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल), HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच होती है. इसकी मदद से डॉक्टर हृदय रोग के जोखिम का आकलन करते हैं. जांच कितनी बार करानी चाहिए, यह उम्र, स्वास्थ्य और अन्य जोखिम कारकों पर निर्भर करता है.
खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से क्या होता है?LDL को खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. इसका स्तर बढ़ने पर धमनियों में वसा जमा होने लगती है, जिससे रक्त का प्रवाह कम हो सकता है. इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. दूसरी ओर, HDL अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को लिवर तक पहुंचाने में मदद करता है. HDL का कम स्तर भी हृदय रोग के जोखिम से जुड़ा है.
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?एक्सपर्ट बताते हैं कि आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते. व्यक्ति स्वस्थ महसूस करने के बावजूद इस समस्या से प्रभावित हो सकता है. इसलिए समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना जरूरी है.
दिल को स्वस्थ रखने के उपायफल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और नट्स खाएं. घी, मक्खन, तली हुई चीजों और ट्रांस फैट का सेवन कम करें. हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट व्यायाम करें. धूम्रपान से बचें और वजन नियंत्रित रखें.ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 30, 2026, 08:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



