घर बैठे देखें राजस्थान का पहला कृषि विश्वविद्यालय, लॉन्च हुआ वर्चुअल टूर

Last Updated:June 19, 2026, 05:26 IST
SKRAU Bikaner Virtual Tour Launched: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान का पहला ऐसा कृषि विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त किया है जिसने अपना वर्चुअल टूर शुरू किया है. कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे के अनुसार, अब छात्र और अभिभावक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से पूरे कैंपस, लैब्स, लाइब्रेरी और कृषि फार्म्स का भ्रमण कर सकेंगे. 4 महीने में तैयार हुआ यह डिजिटल प्रोजेक्ट नैक (NAAC) मूल्यांकन में भी मददगार साबित होगा और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है.
ख़बरें फटाफट
Bikaner: राजस्थान में उच्च शिक्षा और आधुनिक तकनीक के समन्वय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए अपना खुद का वर्चुअल टूर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही यह गौरव हासिल करने वाला स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है. अब देश-विदेश के किसी भी कोने में बैठे छात्र, शोधार्थी और अभिभावक महज एक क्लिक पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर का दीदार कर सकेंगे.
विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने इस तकनीकी नवाचार की जानकारी देते हुए बताया कि इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाना है. इसके माध्यम से प्रवेश लेने के इच्छुक नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कैंपस में मौजूद सभी सुविधाओं की प्रामाणिक और विस्तृत जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी. अब किसी भी विदेशी या दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को केवल कैंपस देखने के लिए बीकानेर आने की जरूरत नहीं होगी.
एक ही मंच पर दिखेंगी सभी अत्याधुनिक सुविधाएंविश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए इस वर्चुअल टूर में पूरे परिसर की अधोसंरचना को बेहद बारीकी और सजीवता के साथ समेटा गया है. इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख केंद्रों को शामिल किया गया है.
महाविद्यालय और प्रशासनिक भवन: मुख्य कैंपस और विभिन्न विभागों के भव्य भवन.
आधुनिक प्रयोगशालाएं: शोध और प्रैक्टिकल के लिए बनाई गई हाई-टेक लैब्स.
केंद्रीय पुस्तकालय व छात्रावास: छात्रों के लिए उपलब्ध विशाल लाइब्रेरी और रहने की उत्तम व्यवस्था.
अनुसंधान केंद्र और कृषि फार्म: विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न कृषि अनुसंधान और विशाल फार्म्स.
खेल मैदान व अन्य गतिविधियां: छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध खेल परिसर.
नैक (NAAC) मूल्यांकन और छात्रों के लिए बेहद मददगारडॉ. दुबे के अनुसार, यह डिजिटल टूर केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन (NAAC) जैसी बड़ी विशेषज्ञ टीमों के निरीक्षण के दौरान भी मील का पत्थर साबित होगा. मूल्यांकन के लिए आने वाले विशेषज्ञ एक ही स्थान पर बैठकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों का लाइव अवलोकन कर सकेंगे. इससे पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समय की बचत करने वाली बनेगी.
4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद प्रोजेक्ट हुआ लाइवइस महत्वाकांक्षी डिजिटल प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप देने में विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम को लगभग तीन से चार महीने का समय लगा है. अब इसे आधिकारिक रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे इस वर्चुअल टूर का अनुभव लें और इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें. यह डिजिटल क्रांति राजस्थान में कृषि शिक्षा की दिशा बदलने में सहायक सिद्ध होगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan



