Health

Weight Loss: वजन कम करने का नया जापानी फॉर्मूला! सिर्फ चलने से घटेगा वजन, जानिए 3-3-3 वॉकिंग मेथड कितना असरदार

Last Updated:June 19, 2026, 20:42 IST

Japanese Formula For Weight Loss: क्या सिर्फ 18 मिनट की वॉक से वजन कम किया जा सकता है? इन दिनों जापान की 3-3-3 वॉकिंग मेथड काफी चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि यह तरीका सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा प्रभावी हो सकता है. इस लेख में आप इस जापानी वेट लॉस तरीके के बारे में डिटेल में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

सिर्फ चलने से घटेगा वजन, जानिए जापानी 3-3-3 वॉकिंग मेथड कितना असरदार Zoom

वेट लॉस के लिए लोग जिम में घंटों पसीने बहा रहे हैं, वहीं जापान के लोग सिर्फ वॉकिंग करके अपना वजन कम कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं 3-3-3 वॉकिंग मेथड की जो कि एक आसान इंटरवल वॉकिंग टेक्नीक है. इसमें आपको पहले 3 मिनट धीमी और आरामदायक गति से चलना होता है. इसके बाद 3 मिनट तेज गति से चलना होता है. इस प्रक्रिया को कुल 3 बार दोहराया जाता है. इस तरह एक सत्र में केवल 18 मिनट की वॉक पूरी हो जाती है.

इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें किसी जिम, मशीन या विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती. धीमी गति से चलने पर शरीर को आराम मिलता है, जबकि तेज गति से चलना दिल और फेफड़ों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए मोटिवेट करता है. यही कारण है कि ये नॉर्मल वॉकिंग से अलग मानी जाती है.

साइंटिफिक वॉकिंग टेक्नीकयह तरीका जापान में किए गए इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) रिसर्च पर आधारित है. शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से तेज और धीमी चाल के बीच बदलाव करते हुए चलने से फिटनेस, ब्लड प्रेशर और शरीर की बनावट में सुधार देखने को मिला. यह तरीका लगातार एक ही गति से चलने की तुलना में अधिक फायदेमंद पाया गया.

ये तरीका काम कैसे करता है?3-3-3 वॉकिंग कोई जादुई उपाय नहीं है. इससे रातों-रात वजन कम नहीं होगा. लेकिन नियमित अभ्यास से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ सकती है. इंटरवल ट्रेनिंग के बाद शरीर कुछ घंटों तक थोड़ा ज्यादा ऊर्जा खर्च करता रहता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. यह तकनीक इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है, जिससे शरीर फैट को अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करता है. खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी कम करने में यह मददगार साबित हो सकती है.

किन लोगों के लिए फायदेमंदयह वॉकिंग मेथड लगभग हर उम्र के लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं. 40 साल से अधिक उम्र के लोग भी इसे आसानी से अपना सकते हैं. हालांकि, दिल की बीमारी या जोड़ों की समस्या वाले लोगों को शुरुआत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

कितने दिन में दिखेगा रिजल्टबेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन इस वॉकिंग रूटीन को अपनाने की सलाह दी जाती है. लगातार 8 से 12 सप्ताह तक अभ्यास करने पर फिटनेस, ऊर्जा और वजन में सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj