ऑस्ट्रेलिया को ये क्या हो गया… एक ही ओवर में दो महाभूल, अगर बांग्लादेश टेस्ट मैच जीत जाए तो चौंकना मत

होमखेलक्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया ने एक ही ओवर में किए दो ब्लंडर, बांग्लादेश के आगे शर्मसार कंगारू
Last Updated:August 15, 2026, 10:38 IST
Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 198 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 426 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे मेहमान टीम ने 228 रनों की बढ़त हासिल की. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग बहुत ही खराब रही.पैट कमिंस के ओवर में स्मिथ और हेड ने छोड़ा कैच
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने मेजबान पर पूरी तरह से लगाम कस दी है. डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के 198 रन के जवाब में 426 रन बनाए, जिससे उसे 228 रनों की मजबूत बढ़त मिली. बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों के नाक में दम करके रख दिया. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों ने भी कप्तान पैट कमिंस को हताश करने का काम किया. खास तौर पर तब, जब कमिंस के एक ही ओवर में दो-दो कैच छूटे.
पारी के 129वें ओवर में, जब बांग्लादेश की टीम 390 रन के स्कोर पर थी, तब बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर स्टीव स्मिथ ने तस्कीन अहमद का एक आसान सा कैच टपका दिया. कमिंस के ओवर की यह दूसरी गेंद थी. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड से मेहदी हसन मिराज का कैच छूटा. अगर ये दोनों कैच लपके जाते, तो बांग्लादेश की पारी 390 रन पर ही सिमट सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.
View this post on Instagram



