Entertainment

10वीं में कितने थे रणबीर कपूर के नंबर, रॉकस्टार ने किया खुलासा, बने कपूर परिवार के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सदस्य

Last Updated:June 30, 2026, 23:26 IST

रणबीर कपूर ने एक बार अपनी पढ़ाई से जुड़ा ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था. अभिनेता ने खुलासा किया था कि दसवीं में 54.3 प्रतिशत अंक मिलने के बाद उनके घर में जश्न मनाया गया था. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को कपूर खानदान का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा सदस्य भी बताया था.

ख़बरें फटाफट

10वीं में कितने थे रणबीर कपूर के नंबर, रॉकस्टार ने किया खुलासाZoomरणबीर कपूर का खुलासा

नई दिल्ली. अभिनेता रणबीर कपूर ने एक बार बड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया था कि आखिर उन्हें कपूर परिवार का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा सदस्य क्यों कहा जाता है. उन्होंने यह बात करण जौहर के फेमस शो में कही थी.

रणबीर कपूर ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें कपूर परिवार का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा सदस्य क्यों कहा जाता है. उन्होंने ये किस्सा करण जौहर के चैट शो कॉपी विद करण में किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी दसवीं कक्षा का रिजल्ट आया था, तब वह अमेरिका में अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म आ अब लौट चले के लिए काम में मदद कर रहे थे. उसी समय उनकी मां नीतू कपूर उनका परिणाम लेने गई थीं.

10वीं पास की हुई थी ग्रैंड पार्टी

रणबीर के ये बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि जैसे ही उनकी एक दोस्त ने नीतू कपूर को फोन करके बताया कि उन्हें दसवीं में 54.3 प्रतिशत नंबर मिले हैं, उनकी मां खुशी से झूम उठीं. घर में सभी लोग बेहद खुश थे और इस खुशी में एक बड़ी दावत भी रखी गई. सिर्फ दसवीं में पास होने पर ग्रैंड पार्टी रखी गई थी.

यूं बने थे परिवार के सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा बेटा

करण जौहर ने जब रणबीर से पूछा कि क्या वह कपूर परिवार के पहले ऐसे लड़के हैं जिन्होंने बिना किसी कक्षा में रुके सीधे दसवीं पास की है, तो रणबीर ने हंसते हुए कहा कि उनकी दादी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे. परिवार के लिए यह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं था.रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कपूर परिवार में पहली बार किसी लड़के ने बिना एक भी साल पीछे हुए दसवीं की परीक्षा पास की थी, इसलिए उन्हें परिवार का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा सदस्य माना जाता है.

बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगे.इसके अलावा वह निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj