IND vs ENG: अंग्रेजों के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, हेड टू हेड में भारत आगे पर इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी?

होमखेलक्रिकेट
अंग्रेजों के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया पलड़ा भारी लेकिन इंग्लैंड में कौन आगे?
Last Updated:June 30, 2026, 22:50 IST
India t20i record in england: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 18 मैचों में जीत मिली है. वहीं, इंग्लैंड ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. आगामी सीरीज में भारतीय टीम अपनी इस लीड को और बढ़ाना चाहेगी. हालांकि, अपनी धरती पर खेलते हुए इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी है.भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड टी20 रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करने के बाद बैकफुट पर आई टीम इंडिया अब एक नई और बड़ी अग्निपरीक्षा के लिए तैयार है. नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ हाई-वोल्टेज टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है. भले ही आयरलैंड के हाथों मिली शिकस्त से टीम इंडिया का मनोबल थोड़ा डगमगाया हो, लेकिन इतिहास गवाह है कि जब भी मुकाबला अंग्रेजों से होता है, तो ‘मेन इन ब्लू’ का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. इंग्लैंड को उसी के घर में मात देना हमेशा से एक मुश्किल चुनौती रही है, लेकिन हेड-टू-हेड के आंकड़े इस जंग के रोमांच को दोगुना कर रहे हैं. चलिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं…
2007 विश्व कप से शुरु हुआ मुकाबलाभारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल का सफर साल 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था. डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी. वहीं, इंग्लैंड की अगुवाई पॉल कॉलिंगवुड कर रहे थे. यह वही ऐतिहासिक मुकाबला था, जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल सकता. युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 लगातार छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी मैच में बनाया था. भारत ने इस मैच में 218/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था और अंत में 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का दबदबा2007 के उस ऐतिहासिक मैच के बाद से लेकर अब तक दोनों टीमें कुल 30 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें भारत की जीत 18 हैं, जबकि इंग्लैंड की जीत 12 हैं. हालिया रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी रहा है. भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने पिछले 7 टी20 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. इसमें हाल ही में संपन्न हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की वो रोमांचक जीत भी शामिल है, जहां भारत ने इंग्लैंड को महज 7 रनों से शिकस्त दी थी.
इंग्लिश सरजमीं पर किसका पलड़ा भारी?अगर बात इंग्लैंड की धरती पर भारत के रिकॉर्ड की करें तो यहां मुकाबला हमेशा से कांटे का रहा है. मेजबान इंग्लैंड ने अपनी धरती पर भारत के खिलाफ 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिसमें दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं. अच्छी बात यह है कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेली गई अपनी पिछली दोनों द्विपक्षीय टी20 सीरीज (साल 2018 और 2022) में मेजबान टीम को धूल चटाई है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड में तीसरी टी20 सीरीज जीतने उतरेगी.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



