Tech

WhatsApp Web हुआ डाउन, QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा है फेसबुक

Powered by :

Last Updated:May 20, 2026, 06:19 IST

Whatsapp Down : वॉट्सऐप वेब डाउन हो गया है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि  मोबाइल ऐप के जरिए पासकी को स्कैन करके ब्राउज़र पर वॉट्सऐप वेब खोलने की कोशिश करने पर उन्‍हें फेसबुक के लॉग-इन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp वेब हुआ डाउन, QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा है फेसबुकZoom

नई दिल्‍ली.  वॉट्सऐप वेब डाउन हो गया है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि  मोबाइल ऐप के जरिए पासकी को स्कैन करके ब्राउज़र पर वॉट्सऐप वेब खोलने की कोशिश करने पर उन्‍हें फेसबुक के लॉग-इन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जा रहा है.सैकड़ों यूजर्स ने आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्‍टर (Down Detector) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है. यह प्‍लेटफॉर्म रियल टाइम में यूजर्स से मिलने वाले डेटा के आधार पर डिजिटल सेवाओं में आने वाली दिक्कतों की निगरानी करता है.

इस तकनीकी खराबी का असर अमेरिका सहित दुनिया भर के WhatsApp यूजर्स पर पड़ा. मलेशिया और सिंगापुर जैसे एशियाई देशों से भी बड़ी संख्या में सेवा बाधित होने की शिकायतें सामने आईं. अकेले अमेरिका में ही DownDetector प्लेटफॉर्म पर 200 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई. DownDetector के आंकड़ों के अनुसार, इस वैश्विक आउटेज के दौरान दर्ज की गई शिकायतों में से 48% दिक्कतें वेबसाइट (WhatsApp Web) से जुड़ी थीं, जबकि 21% समस्याएं मोबाइल ऐप और 19% लॉग-इन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों से संबंधित हैं.

यूजर्स में गुस्‍सा

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “कृपया, सुरक्षित रहने के लिए WhatsApp Web के जरिए अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन न करें. Kaspersky ने ऐसे नेटवर्क का पता लगाया है जो WhatsApp Web एक्सेस करते समय डेटा इंटरसेप्ट करने की कोशिश कर रहे हैं!”

Please, just to be safe, do not log into your Facebook account via WhatsApp Web. Kaspersky detects networks attempting to intercept data when you access WhatsApp Web!!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj