अगर मिलावटी पनीर खाएंगे, तो शरीर को क्या नुकसान होगा? डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली बात

Last Updated:July 02, 2026, 14:51 IST
Adulterated Paneer Side Effects: बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट की समस्या बहुत बढ़ गई है. कई जगहों पर नकली पनीर बेचा जा रहा है, जिसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. मिलावटी या नकली पनीर खाने से पेट की गड़बड़ी, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अगर आप वक्त रहते मिलावटी पनीर के खतरे जान लें, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. इसके लिए आप पनीर खरीदते वक्त सावधानी बरतें.नकली पनीर खाने से लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है.
Is the Paneer You Eat Safe: पनीर प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है. वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में पनीर शामिल करते हैं, ताकि शरीर में प्रोटीन की कमी न हो. आजकल बाजार में बढ़ती मिलावट ने पनीर को भी सुरक्षित नहीं छोड़ा है. पनीर में मिलावट की खबरें रोज सामने आती हैं. कई जगहों पर तो बिना दूध के सिंथेटिक पनीर भी तैयार करके बेचा जा रहा है, जिसमें खतरनाक केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि मिलावटी या नकली पनीर का सेवन करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे पनीर का सेवन सिर्फ पेट खराब होने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लंबे समय में यह शरीर के कई अंगों पर गंभीर असर डाल सकता है.
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने को बताया मिलावटी पनीर में शुद्ध दूध की जगह सिंथेटिक दूध, स्टार्च या अन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ मामलों में पनीर की मात्रा और वजन बढ़ाने के लिए ऐसे पदार्थ भी मिलाए जाते हैं, जो खाने के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं. इस तरह का पनीर दिखने में असली जैसा लग सकता है, लेकिन इसकी क्वालिटी बेहद खराब होती है. ऐसे पनीर का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे लॉन्ग टर्म में कई बीमारियां हो सकती हैं. क्रोनिक डिजीज से जूझ रहे लोगों के लिए मिलावटी पनीर जानलेवा भी हो सकता है.
डॉक्टर के अनुसार मिलावटी पनीर खाने का सबसे पहले असर पाचन तंत्र पर होता है. इसमें मौजूद पदार्थ पेट दर्द, गैस, अपच, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. अगर मिलावट ज्यादा हो, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है. अगर लंबे समय तक मिलावटी चीजों का सेवन किया जाए, तो इससे लिवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. कुछ लोगों में मिलावटी पनीर खाने के बाद स्किन पर खुजली, रैशेज, लाल चकत्ते या अन्य एलर्जी की शिकायत हो सकती है. अगर पनीर खाने के बाद इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में मिलावटी पनीर का असर ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इन लोगों में नकली पनीर खाने से इंफेक्शन, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी जटिलताओं का खतरा ज्यादा रहता है. घर पर कुछ आसान तरीकों से पनीर की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर पनीर का रंग बहुत अधिक चमकदार सफेद हो, उसकी बनावट जरूरत से ज्यादा रबड़ जैसी लगे या स्वाद और गंध असामान्य महसूस हो, तो उसे खाने से बचना चाहिए. हमेशा विश्वसनीय डेयरी या भरोसेमंद ब्रांड का पनीर खरीदना बेहतर होता है.
About the Authorअमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



