Rajasthan

‘जब सोएगा जयपुर, तब चलेगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, सफाई में जुटेंगे 2000 कर्मी, जानें कितनी बीट्स बनाई गई है

Last Updated:May 08, 2026, 12:47 IST

Operation Clean Sweep Jaipur: जयपुर नगर निगम 9 मई की रात “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम से बड़ा रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाने जा रहा है. रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाले इस अभियान में 2000 सफाई कर्मी शामिल होंगे. हेरिटेज और परकोटा क्षेत्र मुख्य फोकस रहेंगे. सफाई के लिए शहर को 36 बीट्स में बांटा गया है. कर्मचारियों को गम बूट, टॉर्च और नाइट जैकेट दिए गए हैं. नगर निगम का दावा है कि इस अभियान से जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और देश के सबसे साफ शहरों में शामिल करने की दिशा में मदद मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

'जब सोएगा जयपुर, तब चलेगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप', सफाई में जुटेंगे 2000 कर्मीZoomजयपुर नगर निगम रात को “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम से बड़ा रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाएगा

जयपुर. “जब सोएगा जयपुर, तब चलेगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप.” इसी थीम के साथ नगर निगम राजधानी में 9 मई की रात एक बड़ा रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाने जा रहा है. रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य फोकस हेरिटेज और परकोटा क्षेत्र रहेगा. नगर निगम का दावा है कि यह अभियान जयपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा.

नगर निगम के अनुसार, इस अभियान में करीब 2000 सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा. पूरी व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए शहर को 36 अलग-अलग बीट्स में बांटा गया है. हर बीट में अधिकारियों और सफाई टीमों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं, ताकि तय समय में सफाई कार्य पूरा किया जा सके. मुख्य बाजारों, सड़क किनारे जमा कचरे, संकरी गलियों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की जाएगी.

कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगी

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि रात के समय ट्रैफिक कम होने से सफाई कार्य तेजी और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा. दिन में व्यस्त रहने वाले बाजार और सड़कें रात में खाली रहती हैं, जिससे मशीनों और बड़े वाहनों की आवाजाही आसान हो जाती है. इसी कारण “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” को रात्रिकालीन मोड में आयोजित किया जा रहा है. अभियान के दौरान कचरा निष्पादन के लिए हूपर, डंपर और हाथ गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें गम बूट, टॉर्च और नाइट जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं. नगर निगम का कहना है कि रात में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

उद्योग जगत भी कर रहे हैं भागीदारी

इस विशेष ड्राइव में उद्योग जगत की भागीदारी भी देखने को मिल रही है. CII और डेनिश पावर लिमिटेड की ओर से सफाई कर्मियों को इंसुलेटेड पानी की बोतलें वितरित की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके. निगम ने इसे सामाजिक सहयोग और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का अच्छा उदाहरण बताया है. बीते एक महीने में यह नगर निगम की तीसरी बड़ी स्वच्छता पहल है. इससे पहले भी शहर में कई विशेष सफाई अभियान चलाए जा चुके हैं.

“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” से सफाई का नया स्तर दिखेगा

अब नगर निगम का फोकस केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. खासतौर पर विरासत नगरी जयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक छवि को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. नगर निगम का दावा है कि “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के बाद परकोटा और हेरिटेज क्षेत्र में साफ-सफाई का नया स्तर देखने को मिलेगा. अधिकारियों के अनुसार, यदि यह अभियान सफल रहता है तो भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे रात्रिकालीन ड्राइव चलाए जाएंगे. निगम का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में नई पहचान दिलाना है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj