Entertainment
जब बारिश की बूंदों के संग गूंजी सुरीली तान, 90s का आइकॉनिक सॉन्ग जो आज भी धड़काता है दिल

बारिश का मौसम आते ही 90 के दशक के कई सदाबहार गाने लोगों की प्लेलिस्ट में लौट आते हैं. इन्हीं में से एक है ‘छतरी ना खोल बरसात में’, जो फिल्म ‘गोपी किशन’ का बेहद लोकप्रिय रोमांटिक गीत है. कुमार सानू और पूर्णिमा की मधुर आवाज में सजा यह गाना आज भी मानसून के मौसम की खूबसूरती और प्यार के एहसास को ताजा कर देता है. आनंद-मिलिंद के संगीत और समीर के बोलों ने इस गीत को खास बनाया. रिलीज के तीन दशक बाद भी यह गाना रेडियो, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



