Rajasthan

पानी का टैंक खोला तो महिला के उड़ गए होश, अंदर 1-2 नहीं तैर रहे थे 11 सांप, जानें फिर क्या हुआ

Last Updated:May 11, 2026, 17:13 IST

Kota Water Tank Snake Resque:कोटा के आवली इलाके में एक मकान के पानी के टैंक से 11 छोटे सांप मिलने से हड़कंप मच गया. पानी भरने के दौरान परिवार की नजर सांपों पर पड़ी, जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. रेस्क्यूयर रॉकी डेनियल ने गहरे टैंक से एक-एक कर सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. बाद में सभी सांपों को चंबल नदी किनारे सुरक्षित छोड़ा गया.

ख़बरें फटाफट

पानी का टैंक खोला तो महिला के उड़ गए होश, अंदर तैर रहे थे सांपों का पूरा कुनबाZoomकोटा के आवली इलाके में एक मकान के पानी के टैंक से 11 छोटे सांप मिलने से मचा हड़कंप

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर के आवली इलाके में लोग उस वक्त चौंक गए जब एक मकान के पानी के टैंक के अंदर सांपों का पूरा कुनबा मिला. एक या दो सांप नहीं, बल्कि कुल 11 छोटे सांप टैंक में तैरते हुए नजर आए. इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और घर की महिलाएं-बच्चे दहशत में आ गए. पानी भरने के लिए टैंक खोला तो अंदर ये सांप दिखे, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तुरंत स्थानीय लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही अनुभवी रेस्क्यूयर रॉकी डेनियल मौके पर पहुंचे.

उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पानी का टैंक काफी गहरा था और सांप एक साथ होने के कारण जोखिम भी ज्यादा था. रॉकी डेनियल ने बताया कि सभी सांप करीब एक-एक फीट लंबे थे. छोटे आकार के बावजूद इन सांपों को सुरक्षित निकालना आसान काम नहीं था. रेस्क्यूयर ने विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए एक-एक करके सभी 11 सांपों को टैंक से बाहर निकाला. पूरे ऑपरेशन में काफी समय लगा, क्योंकि सांप पानी में छिपे हुए थे और उन्हें डिस्टर्ब किए बिना निकालना जरूरी था.

रेस्क्यू के दौरान लोगों की जुट गई भीड़

रेस्क्यू के दौरान मकान के आस-पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. घटना की खबर फैलते ही आस-पास के लोग देखने पहुंच गए. लोगों के चेहरे पर सांपों को देखकर डर साफ नजर आ रहा था. कुछ लोग दूर से ही तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे. रेस्क्यू टीम ने लोगों को बार-बार सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद भी ली गई. रॉकी डेनियल ने कहा कि बरसात और गर्मी के मौसम में सांप ठंडी और नमी वाली जगहों की तलाश में घरों, छतों और पानी के टैंकों तक पहुंच जाते हैं. यह उनके प्राकृतिक व्यवहार का हिस्सा है. ऐसे में हर घर के मालिकों को अपने पानी के टैंकों, बेसमेंट और स्टोर रूम की नियमित जांच करनी चाहिए.

सांप दिखने पर घबराने के बजार वन विभाग को करें सूचित

उन्होंने आगे कहा कि सांप दिखने पर कभी भी घबराना या खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इससे न सिर्फ इंसान को काटने का खतरा रहता है, बल्कि सांप को भी नुकसान पहुंच सकता है. तुरंत वन विभाग, स्थानीय रेस्क्यू टीम या वन्यजीव विशेषज्ञों को सूचित करना सबसे सही तरीका है. रेस्क्यू के बाद इन सभी 11 सांपों को सुरक्षित तरीके से कोटा के पास बहने वाली चंबल नदी के किनारे वाले क्षेत्र में छोड़ दिया गया. वहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण, पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध है, जिससे वे सामान्य रूप से अपना जीवन जी सकें. उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपके इलाके में भी ऐसी कोई घटना हो तो बिना देरी किए 112 या वन विभाग हेल्पलाइन पर संपर्क करें. न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj