Rajasthan

क्या अमेरिका-ईरान युद्ध बढ़ाएगा तेल के दाम? जानें जयपुर-जोधपुर सहित बड़े शहरों के भाव

Last Updated:May 11, 2026, 16:36 IST

Petrol-Diesel Price Prediction: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने, गैर-जरूरी यात्रा टालने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की है. बाड़मेर में Local18 की ग्राउंड रिपोर्ट में पेट्रोल पंप संचालकों ने भी पीएम की अपील को गंभीरता से लेने की बात कही. फिलहाल राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने पर आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान तनाव और तेल सप्लाई संकट के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, गैर-जरूरी यात्रा टालने और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने की अपील की है. अगर युद्ध लंबा चलता है और कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.

क्या अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब बाड़मेर की सड़कों तक पहुंचने वाला है? क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर क्या सोचते है पेट्रोल पंप संचालक? इन सवालों के बीच आज Local18 की टीम ने बाड़मेर शहर के पेट्रोल पंपों पर ग्राउंड जीरो से पड़ताल की है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्यों की अपील?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस का इस्तेमाल संयम के साथ करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ावा दें ताकि ईंधन की खपत कम हो और विदेशी मुद्रा पर दबाव घट सके.

पेट्रोल पंप संचालक बोले-पीएम की अपील को गंभीरता से लें

पेट्रोल पंप संचालक पंकज सितारा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि देशहित में लोगों को ईंधन की बचत करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेना चाहिए. उनका कहना है कि “निश्चित रूप से देश के प्रधानमंत्री की अपील को मानना चाहिए. जहां जरूरत न हो वहां वाहन का कम उपयोग करें, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन अपनाएं ताकि ईंधन की बचत हो सके.

फिलहाल पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर

फिलहाल बाड़मेर सहित राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ता है और कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में कीमतों में उछाल से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में आमजन की नजर अब अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार के अगले कदमों पर टिकी हुई है.

फिलहाल प्रमुख शहरों के यह है भाव

राजस्थान के प्रमुख शहरों में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग बने हुए हैं. जयपुर में पेट्रोल 105.03 रुपये और डीजल 90.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उदयपुर में पेट्रोल 105.22 और डीजल 90.90 रुपये है. जोधपुर में पेट्रोल 104.54 और डीजल 90.45 रुपये प्रति लीटर है. श्रीगंगानगर में पेट्रोल 106.20 और डीजल 91.73 रुपये पहुंच चुका है. वहीं बाड़मेर में पेट्रोल 106.21 और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कोटा में मिल रहा है, जहां पेट्रोल 104.27 और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj