जहां एक गलती से टूट जाए सपना, वहां ब्लेड की धार पर इतिहास गढ़ रहा है आयुष, दुनिया कर रही सलाम

Last Updated:July 04, 2026, 15:48 IST
Bharatpur Hindi News: डीग के युवा कलाकार आयुष अपने अनोखे हुनर से देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं. वे ब्लेड की बेहद महीन नोक पर ऐसी सूक्ष्म कलाकृतियां तैयार करते हैं, जिन्हें बनाने में कई बार महीनों की मेहनत, धैर्य और असाधारण एकाग्रता लगती है. उनकी बनाई कलाकृतियां अपनी बारीकी, सटीकता और कलात्मक सुंदरता के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं. आयुष का यह अनूठा माइक्रो आर्ट सोशल मीडिया और कला जगत में भी सराहा जा रहा है. उनकी रचनाएं न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी प्रशंसा हासिल कर रही हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद अपने जुनून और मेहनत के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती.
डीग के युवा आयुष का अनोखा हुनर आज लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है. अपनी असाधारण कला के जरिए आयुष ने यह साबित कर दिया है कि जुनून और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वह ब्लेड की मदद से कागज पर बेहद बारीकी से कलाकृतियां तैयार करते हैं. जो देखने वालों को हैरान कर देती हैं. उनकी यह कला न सिर्फ डीग क्षेत्र में बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक चर्चा का विषय बनी हुई है.
आयुष की खासियत यह है कि वह साधारण ड्राइंग से अलग एक कठिन और जोखिम भरे माध्यम से ब्लेड का उपयोग करते हैं. ब्लेड से कागज पर आकृतियां उकेरना बेहद धैर्य और सटीकता का काम होता है. जिसमें जरा सी चूक पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. इसके बावजूद आयुष अपनी एकाग्रता और अभ्यास से हर कलाकृति को जीवंत रूप दे देते हैं.
उनकी बनाई गई कलाकृतियों में इतनी बारीकी होती है कि हर एक लाइन और डिज़ाइन उनकी मेहनत की कहानी बयां करती है. एक-एक चित्र को तैयार करने में उन्हें कई दिनों से लेकर एक महीने से भी अधिक समय लग जाता है. यह समय और मेहनत उनकी कला के प्रति समर्पण और लगन को दर्शाता है.जो आज के युवाओं के लिए एक मिसाल बन रहा है.
Add as Preferred Source on Google
आयुष ने इस कला की शुरुआत अपने घर से ही की थी उन्होंने यह हुनर अपने माता-पिता से सीखा जो स्वयं भी ड्राइंग और कला में रुचि रखते हैं. परिवार से मिले इस मार्गदर्शन ने आयुष की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज वही पारिवारिक सीख उन्हें एक नई पहचान दिला रही है. इसके साथ ही आयुष को बहुत सारे अवार्ड भी मिले हैं.
उनकी कला को अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहना मिल रही है. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए उनकी कलाकृतियां लोगों तक पहुंच रही हैं.जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. लोग उनकी कला की तारीफ करते हुए इसे अनोखा और बेहद आकर्षक बताते हैं.
आयुष का यह सफर उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है.जो अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का सपना देखते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित किया है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है. उनका यह हुनर न केवल डीग का नाम रोशन कर रहा है. बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



