Rajasthan

जहां सुरक्षा सबसे ज्यादा, वहीं हो गई 27 लाख की चोरी; कांस्टेबल का क्वार्टर बना निशाना

Last Updated:August 10, 2026, 08:46 IST

Dungarpur Police Line Theft: डूंगरपुर पुलिस लाइन में चोरों ने सेंधमारी कर आसपुर थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद बरंडा के क्वार्टर से 27 लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया. परिवार जब विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों में गया था, तब चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर 10 तोला सोना, 3.5 किलो चांदी और 3.25 लाख रुपये कैश ले उड़े. कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस लाइन जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र में चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideडूंगरपुर पुलिस लाइन में चोरी, कांस्टेबल के घर से 27 लाख पारZoomDungarpur Police Line: जहां सुरक्षा सबसे ज्यादा, वहीं हो गई 27 लाख की चोरी; कांस्टेबल का क्वार्टर बना निशाना

Dungarpur: डूंगरपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए हैं. जिले की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली पुलिस लाइन परिसर में चोरों ने सेंधमारी कर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे डाली है. बदमाशों ने एक पुलिस कांस्टेबल के सूने सरकारी क्वार्टर को निशाना बनाते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 3.25 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपुर थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद बरंडा अपने परिवार के साथ डूंगरपुर पुलिस लाइन के ‘बी ब्लॉक’ में दूसरी मंजिल पर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते हैं. 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आसपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांस्टेबल विनोद की ड्यूटी लगी हुई थी. वहीं, उनकी पत्नी हेमलता बच्चों के साथ डूंगरपुर शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आदिवासी दिवस के समारोह में भाग लेने गई हुई थीं. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने क्वार्टर की कुंडी तोड़ दी और अंदर दाखिल हो गए. चोरों ने पूरे क्वार्टर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और वहां रखे कीमती जेवरात व नकद राशि चुराकर रफूचक्कर हो गए. देर शाम जब पत्नी और बच्चे वापस लौटे, तो दरवाजा खुला और कुंडी टूटी देखकर स्तब्ध रह गए.

10 तोला सोना, 3.5 किलो चांदी और लाखों का कैश साफपीड़ित परिवार द्वारा संभाले जाने पर पता चला कि चोर लगभग 10 तोला सोने के आभूषण, 3.50 किलोग्राम चांदी के जेवर और 3.25 लाख रुपये की नकद राशि समेट ले गए हैं. चोरी गए कुल माल की कीमत करीब 27 लाख से अधिक आंकी जा रही है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए.

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालडूंगरपुर पुलिस लाइन में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं. बी ब्लॉक के अलावा आसपास ए और सी ब्लॉक सहित कई अन्य इमारतें स्थित हैं, जहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है. जिस परिसर में आम नागरिक का बिना अनुमति प्रवेश करना भी कठिन होता है, वहां दूसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में घुसकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना सुरक्षा तंत्र की पोल खोलता है. इस घटना के बाद से पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 10, 2026, 08:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj