Sports

कौन हैं अनुष्का शर्मा…जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका, टी20 की हैं परफेक्ट पैकेज

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं अनुष्का शर्मा…जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला डेब्यू का मौका

Last Updated:April 19, 2026, 18:44 IST

Who is Anushka Sharma: मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन (177 रन) करने वाली अनुष्का ने अपनी बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन से सबको प्रभावित किया है. उन्होंने अपने पहले मैच में 28 रनों की संयमित पारी खेली. भारतीय क्रिकेट में उन्हें एक उभरते हुए चमकते सितारे के रूप में देखा जा रहा है. कौन हैं अनुष्का शर्मा...जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मिला डेब्यू का मौका Zoomअनुष्का शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट के फलक पर एक नया सितारा चमक उठा है. मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में अपना डेब्यू किया. हालांकि अपने पहले मैच में वह 31 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन मैदान पर उनकी तकनीक और आत्मविश्वास ने यह साफ कर दिया कि उनका भविष्य उज्जजवल है. अनुष्का का भारतीय टीम तक का सफर कड़ी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन की कहानी है. मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली अनुष्का ने घरेलू सर्किट में अपनी पहचान एक ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में बनाई है. उनकी बल्लेबाजी में गहराई है और गेंदबाजी में चतुराई, जो उन्हें मॉडर्न टी20 क्रिकेट के लिए एक परफेक्ट पैकेज बनाती है.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सीनियर महिला इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए 58 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में उन्होंने कुल 155 रन बनाए. सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उनके बल्ले से 207 रन निकले, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. मध्य प्रदेश विमेंस लीग में बुंदेलखंड बुल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 4 मैचों में 93 रन बनाए और वह टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज रहीं.

अनुष्का शर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला.

अनुष्का ने WPL 2026 और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कींअनुष्का शर्मा के करियर में सबसे बड़ा उछाल विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से आया. गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 7 पारियों में 177 रन बनाए. दबाव की स्थितियों में बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया. इसके बाद, एशिया कप राइजिंग स्टार्स अभियान में उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 116 रन जोड़े, जिसके दम पर उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का बुलावा मिला.

मध्य प्रदेश की गौरवशाली परंपरा की अगली कड़ीमध्य प्रदेश हमेशा से भारतीय क्रिकेट को दिग्गज खिलाड़ी देता रहा है. अनुष्का उसी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं जिसने देश को संध्या अग्रवाल, पूजा वस्त्राकर और हाल ही में वैष्णवी शर्मा जैसे नाम दिए हैं. डरबन के चुनौतीपूर्ण हालातों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने डेब्यू करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता. अनुष्का ने 31 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. भले ही वह इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाईं, लेकिन उनकी पारी में संयम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुकूल फुटवर्क नजर आया.

अनुष्का शर्मा की ताकतअनुष्का की नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ पावरप्ले में किफायती ऑफ-स्पिन डालना ताकत है.वह बाउंड्री लाइन पर एक मुस्तैद फिल्डर हैं, जो रनों पर लगाम कसती हैं. बड़े टूर्नामेंट्स (WPL) का अनुभव उन्हें इंटरनेशनल दबाव झेलने में मदद कर रहा है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 19, 2026, 18:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj